बिल्डर ने दी कानून को सीधी चुनौती

बिल्डिंग ब्रांच ने मौके की वीडियोग्राफी कराकर एफआईआर दर्ज कराने की कमिश्नर से सिफारिश की
द बीट्स न्यूज
मोगा। नियमों के खिलाफ
शहर की प्राइम लोकेशन लुधियाना रोड पर कॉमर्शियल हब बना रहे बिल्डर ने अब कानून को सीधी चुनौती दी है। आईटीआई के निकट शॉ रूम के प्लाट बिक्री के लिए लगाये फ्लेक्स के साथ ही सरकार नोटिस को भी फाड़कर फेंक दिया। निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट तैयार कर एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश कमिश्नर से की है। साथ ही रेवेन्यू विभाग से इस कॉमर्शियल प्रापर्टी क्षेत्र में अब तक हो चुकीं रजिस्ट्रियों का भी ब्यौरा मांगा है, ताकि ये पता किया जा सके कि प्रोपर्टी के मालिक के रूप में आखिरकार रजिस्ट्रियां कौन कर रहा है।
रजिस्ट्रियां करा चुके लोगों को भी निगम नोटिस जारी कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगा।
क्या है मामला
मोगा में लुधियाना रोड पर सरकारी आईटीआई के बराबर फॉकल प्वाइंट की तरफ खाली पड़ी जगह पर वीरवार को फ्लेक्स बोर्ड लगाकर शॉ रूम के लिए प्लाट खरीदने के लिए संपर्क करने की सूचना लगा दी गई थी। प्रोपर्टी का रिकार्ड चेक करने पर निगम की बिल्डिंग ब्रांच को पता चला कि इस प्रापर्टी का किसी प्रकार का न तो सीएलयू कराया गया है न ही रेरा से अप्रूवल ली गई है। इस पर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीरवार को नोटिस चस्पा कर दिया था।
द बीट्स में मामले का खुलासा होने पर मामला चर्चा में आया, इसके बाद शुक्रवार को विकसित की जा रही कॉमर्शियल प्रापर्टी क्षेत्र में लगे फ्लेक्स के साथ ही सरकारी नोटिस को भी फाड़कर फेंक दिया गया। इसे निगम के अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए एफआईआर की सिफारिश की है।
——
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105
