21.6 C
New York
Tuesday, Jun 2, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

आगरा के होनहार छात्र अविनाश व नव्य मेहरोत्रा ने मैथ्स जीनियस 2025 में रचा इतिहास

-अपने वर्गों में शीर्ष पर रहते हुए एक लाख रुपये की इनामी राशि जीती
-देश के 16 राज्यों के 10 हजार से ज्यादा छात्राओं के साथ मुकाबले में अपनी धाम जमाई
प्रिल्यूड स्कूल के निदेशक डॉ.सुशील गुप्ता दोनों को देंगे 11-11 हजार की नकद राशि
द बीट्स न्यूज
आगरा : सेंट थॉमस स्कूल के दो मेधावी छात्रों मास्टर अविनाश गौतम व (सातवीं कक्षा) व नव्य मेहरोत्रा (दसवीं कक्षा) ने मैथ्स जीनियस 2025 में इतिहास रच दिया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में दोनों ने अपने अपने वर्गों में शीर्ष स्थान हासिल कर एक लाख एक रुपये की पुरस्कार राशि जीती। अपने गणितीय ज्ञान से दोनों छात्रों ने ये संकेत दे दिया कि प्राचीन काल में भारत गणित के क्षेत्र में विश्वगुरु था, आज भी विश्वगुरु बनने की जड़ें भारत में मौजूद हैं।
दोनों मेधावी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे आगरा का गौरव बढ़ाया है।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता जुलाई 2025 में आयोजित की गई थी, जिसमें देश के 16 से अधिक राज्यों के 10,000 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की गणितीय समझ, तार्किक सोच और समस्या-समाधान क्षमता का मूल्यांकन करना था।
पुरस्कार समारोह में आई एम समर्थ एजुकेशन ऐप के संस्थापक मनीष मंजुल ने कहा कि मैथ्स जीनियस का उद्देश्य देशभर के छात्रों में गणित के प्रति गहरी रुचि और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा “हम भारतीयों को शून्य की खोज का श्रेय दिया जाता है, फिर भी प्रमुख गणितीय संस्थान हमारे देश से बाहर हैं। अब समय आ गया है कि हर भारतीय छात्र को विश्वस्तरीय गणितीय नींव प्रदान की जाए, ताकि भारत गणित के क्षेत्र में पुनः विश्वगुरु बन सके।”
उन्होंने कहा कि आने वाली मैथ्स जीनियस 2025 (नवंबर संस्करण) प्रतियोगिता में छात्रों के पास 9 करोड़ रुपये से अधिक के कुल पुरस्कार मूल्य के साथ 22,000 से अधिक पुरस्कार जीतने का अवसर होगा। साथ ही वर्ष 2026 में गणित में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देश के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय को ₹ 79,00,001/- की विशेष राशि से सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित हस्ती डॉ. सुशील गुप्ता ने दोनों विजेता छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा “अविनाश और नव्य ने अपनी प्रतिभा से यह सिद्ध कर दिया है कि आगरा शिक्षा और प्रतिभा का केंद्र है। यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षकों के समर्पण की भी मिसाल है।”
डॉ. गुप्ता ने दोनों विजेता छात्रों को अपनी ओर से ₹11,000, ₹11,000 की राशि से सम्मानित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें विद्यालय में विशेष समारोह आयोजित कर व्यक्तिगत रूप से प्रदान किया जाएगा।
———
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

पांचवे इंडक्शन प्रोग्राम में 30 छात्राओं को मिली उदयन शालिनी फैलोशिप

The Beats

कांग्रेस, भाजपा, शिअद के अरमानों पर झाड़ू फिरी, आम आदमी पार्टी की बहुमत के साथ वापसी

The Beats

खुद पहल कर अभिषेक जिंदल ने पक्षियों के लिए की पानी-दाने की व्यवस्था *ਅਭਿਸ਼ੇਕ ਜਿੰਦਲ ਨੇ ਪੰਛੀਆਂ ਲਈ ਪਾਣੀ ਅਤੇ ਭੋਜਨ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਪਹਿਲ ਕੀਤੀ *Taking the Initiative Himself, Abhishek Jindal Arranges Water and Feed for Birds

The Beats

Leave a Comment