-0.1 C
New York
Wednesday, Feb 4, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

पंजाब के दिग्गज नेताओं के भाजपा में आने से पार्टी होगी मजबूत:डॉ.हरजोत

डॉ.हरजोत कमल सिंह।

द बीट्स न्यूज
मोगा | भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.हरजोत कमल ने कहा है कि पंजाब के पंथक और राजनीतिक क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से राज्य में भाजपा की स्थिति और अधिक सशक्त होगी।
डॉ, हरजोत कमल ने पंजाब के प्रमुख पंथक एवं राजनीतिक वरिष्ठ नेताओं के आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होने पर उनका भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में सरदार जगमीत सिंह बराड़ (पूर्व सांसद एवं पंजाब की पंथक राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले नेता), ओंकार सिंह सिद्धू (मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व ओएसडी तथा प्रशासनिक अनुभव से समृद्ध नेता), रिपजीत सिंह बराड़ (कोटकपूरा से पूर्व विधायक, पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट अथॉरिटी के पूर्व चेयरमैन एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव) तथा चरणजीत बराड़ (शिरोमणि अकाली दल (बादल) के पूर्व नेता एवं हाल ही में अकाली दल पुनरुत्थान से जुड़े रहे) प्रमुख हैं।
डॉ.हरजोत कमल ने कहा कि इन सभी नेताओं के पास पंथक विचारधारा, प्रशासनिक अनुभव और सार्वजनिक जीवन का व्यापक अनुभव है। इनके भाजपा में शामिल होने से पंजाब में पंथक, सिख-केंद्रित और क्षेत्रीय वर्गों के बीच भाजपा की पकड़ और अधिक मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्रहित, जनहित और पंजाब के सर्वांगीण विकास की राजनीति करती आई है। अनुभवी और जनाधार वाले नेताओं के जुड़ने से पार्टी की वैचारिक मजबूती के साथ-साथ संगठन को भी नया संबल मिलेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.हरजोत कमल ने कहा कि भाजपा पंजाब में सबको साथ लेकर चलने वाली, पारदर्शी, विकासोन्मुखी और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित राजनीति की प्रतीक बनकर उभरेगी तथा आने वाले समय में पंजाब की राजनीति में एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प के रूप में स्थापित होगी।
——-
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

जगन्नाथ रथयात्रा में मुख्य अतिथि होंगी विधायक डॉ.अमनदीप कौर

The Beats

पंजाब सिवियर बाढ़ पीड़ित राज्य घोषित:जॉर्ज कुरियन

The Beats

‘मन की बात, सांवरे के साथ’ भजन संध्या का निमंत्रण पत्र रिलीज

The Beats

Leave a Comment