7.9 C
New York
Monday, Apr 27, 2026
The Beats
Image default
NEWS

मॉडल टाउन में सड़क के बीच गड्ढे खोदकर निगम की टीम चार दिन से गायब

मॉडल टाउन में सड़क के बीच गड्ढे खोदकर निगम की टीम चार दिन से गायब


-पीड़ित लोग नगर निगम पहुंचे एसडीओ दफ्तर में नहीं मिले
जे ई तमन्ना ने लोकेशन मांग कर चुप्पी साध ली
-पीड़ितों ने दोबारा फोन किया तो बोली इमरजेंसी में कर्मचारी जवाहर नगर भेज दिए हैं
द बीट्स न्यूज
मोगा। अमृतसर रोड स्थित मॉडल टाउन क्षेत्र में नगर निगम चार दिन पहले पीने की पानी की लाइन खोदकर गायब हो गई, पीने के पानी की लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों के कारण पूरे मॉडल टाउन क्षेत्र के लोग परेशान हैं, वहां रहने वाले लोग अपनी कार से अपने ही घर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, ना ही घर से बाहर कार लेकर जा पा रहे हैं। निकट ही संजीवनी हॉस्पिटल है गड्ढे के कारण, अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं भी ठप हो गई हैं।सीरियस मरीज ना तो अस्पताल से एंबुलेंस के माध्यम से बाहर जा पा रहे हैं और ना ही एंबुलेंस बाहर से अंदर आ पा रही हैं।
शहर वासियों को पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को विकास का नाम बताकर खोदे जा रहे गड्ढे लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।
चार दिन तक जब नगर निगम के कर्मचारी लौटे नहीं तब मॉडल टाउन के लोगों ने वीरवार को नगर निगम में संपर्क किया तो अधिकारियों ने कह दिया कि जल्दी कर देते हैं। वीरवार को पूरा दिन निकलने के बाद भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे उसके बाद शुक्रवार को फिर मॉडल टाउन के लोग नगर निगम पहुंचे वहां वाटर एंड सीवरेज विभाग के एसडीओ पवनजीत सिंह नहीं मिले उनका ऑफिस खाली पड़ा था सिर्फ पंखे चल रहे थे।
जब एसडीओ पवनदीप सिंह से बात की तो उन्होंने बताया अभी वे सिंघावाला में है जे ई तमन्ना से मिल लें। लोगों ने जब जे ई तमन्ना से बात की तो उन्होंने मौके की लोकेशन मंगवा ली लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जब कई घंटे बाद भी कोई मौके पर नहीं आया तब फिर पीड़ितों जे ई तमन्ना से संपर्क किया लेकिन उन्होंने बताया इमरजेंसी में कर्मचारी जवाहर नगर भेज दिए गए हैं।
लोगों का कहना है कि अगर कोई हॉस्पिटल का इमरजेंसी केस एंबुलेंस के माध्यम से किसी दूसरी जगह शिफ्ट करना हो तो एंबुलेंस ना तो अस्पताल तक आ सकती है ना ही अस्पताल के बाहर एंबुलेंस जा सकती है पूरा रास्ता गड्ढा खोदे जाने से रुका हुआ है।
नगर निगम कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रही है कि आखिरकार कब तक समस्या का समाधान होगा।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

भाजपा ने मोगा निगम चुनाव के लिए केडी भंडारी को बनाया इंचार्ज

The Beats

मानसिक स्वास्थ्य पर वैश्विक संवाद का केंद्र बना आगरा

The Beats

भाजपा में नेतृत्व का प्रश्न और कार्यकर्ता की उपेक्षा: आत्ममंथन की जरूरत

The Beats

Leave a Comment