Saturday, Apr 18, 2026
The Beats
Image default
NEWS

भाजपा ने मोगा निगम चुनाव के लिए केडी भंडारी को बनाया इंचार्ज

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल सह-इंचार्ज नियुक्त

द बीट्स न्यूज
मोगा। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से जालंधर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व संसदीय सचिव केडी भंडारी को इंचार्ज नियुक्त किया है। पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल को सह इंचार्ज नियुक्त किया है।
ये जानकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही भाजपा ने नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। यह नियुक्तियां भाजपा हाईकमान ने की है।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी इन चुनावों में मजबूत, जमीनी स्तर से जुड़े तथा जनसेवा को समर्पित उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। जो भी पार्टी कार्यकर्ता या नेता नगर निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, वे अपनी आवेदन दे सकते हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों की सुविधा के लिए जिला भाजपा कार्यालय में एक विशेष परफॉर्मा तैयार किया गया है, जो जिला भाजपा कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। उम्मीदवारों को इस प्रोफार्मा में अपना वार्ड नंबर, पिछले कार्यों का विवरण तथा पार्टी के प्रति सेवाओं की जानकारी भरनी होगी।
जिला अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि भाजपा मोगा के विकास के एजेंडे पर ये चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की तुलना वर्तमान सरकार के मेयर और पार्षदों द्वारा किए गए कार्यों से करते हुए आगामी पार्षदों के चुनाव के लिए जनता के बीच जाएगी और उम्मीद से भी बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वान किया।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

भाजपा में नेतृत्व का प्रश्न और कार्यकर्ता की उपेक्षा: आत्ममंथन की जरूरत

The Beats

अर्पित, अक्षत, नव्या, इशी, आयुष व स्मिता बने विजेता

The Beats

रिजल्ट से पहले भाजपा की विजय, डॉ.हरजोत ने जताया आभार

The Beats

Leave a Comment