संगठन को मिली नई मजबूती, प्रदेश महासचिव विकास कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष गगन नौहरिया ने दिया सिरोपा

द बीट्स न्यूज
मोगा। शिव सेना हिंदुस्तान को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब शहर के प्रसिद्ध सोशल एक्टिविस्ट शिवम यादव अपने साथियों सहित संगठन में शामिल हो गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव विकास कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष गगन नौहरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राम बचन राय, मोगा टीम के चेयरमैन विनोद भोला, महिला सेना प्रमुख मंदीप शर्मा, व्यापार सेल अध्यक्ष विकास कक्कड़, मोगा अध्यक्ष महेंद्र सिंह, युवा अध्यक्ष मनप्रीत सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विकास कपूर और गगन नौहरिया ने शिवम यादव को सिरोपा पहनाकर औपचारिक रूप से शिव सेना हिंदुस्तान में शामिल किया। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि शिवम यादव एक सक्रिय समाजसेवी और लोकप्रिय सोशल एक्टिविस्ट हैं, जो लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके और उनकी टीम के संगठन से जुड़ने से शिव सेना हिंदुस्तान को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
विकास कपूर ने कहा कि संगठन समाज और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाता रहा है। उन्होंने बताया कि शिव सेना हिंदुस्तान द्वारा पंजाब में आतंकवाद से प्रभावित लगभग 35 हजार पीड़ित परिवारों के लिए वर्ष 2003 में स्वीकृत फंड के तहत 781 करोड़ रुपये के बजाय 5100 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी करने की मांग उठाई गई है, ताकि प्रभावित परिवारों को न्याय और राहत मिल सके।
नवनियुक्त सदस्य शिवम यादव ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें संगठन द्वारा जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि शिव सेना हिंदुस्तान की राष्ट्रवादी सोच, सामाजिक सरोकारों और जनहित गतिविधियों से प्रभावित होकर उन्होंने संगठन से जुड़ने का निर्णय लिया है।
उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के साथ मिलकर समाजहित और जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105


