28.2 C
New York
Thursday, Jun 4, 2026
The Beats
Image default
NEWS

माता श्री चामुंडा देवी स्थित मोगा धर्मशाला में मिलेगी अब होटल जैसी सुविधाएं

माता श्री चामुंडा देवी स्थित मोगा धर्मशाला में मिलेगी अब होटल जैसी सुविधाएं


धर्मशाला को रिनोवेट कर दिया भव्य स्वरूप परिवारों के लिए सुइट की भी सुविधा

हिमालय की वादियों में स्थित इस धर्म स्थल में टूरिज्म को मिलेगा बूस्ट

द बीट्स न्यूज
मोगा। माता श्री चामुंडा देवी वेलफेयर ट्रस्ट, मोगा द्वारा हिमाचल प्रदेश स्थित श्री चामुंडा देवी मोगा धर्मशाला का व्यापक जीर्णोद्धार कर उसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धर्मशाला में आकर्षक सुइट्स भी तैयार किए जा रहे हैं, ताकि यहां आने वाले परिवारजन होटल जैसी सुविधाओं के साथ आरामदायक प्रवास का आनंद ले सकें।
श्री चामुंडा देवी मंदिर, जिसे चामुंडा नंदीकेश्वर धाम के नाम से भी जाना जाता है, देश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है। हिमालय की मनोरम वादियों में स्थित इस पावन धाम में दर्शन करने के लिए प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं और स्वयं को धन्य महसूस करते हैं।
गर्मियों के मौसम में, विशेषकर स्कूलों की छुट्टियों के दौरान, बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ यहां आते हैं। धर्मशाला में होटल जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद अब आर्थिक रूप से संपन्न परिवार भी यहां कई दिनों तक ठहर सकेंगे। इससे न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे चामुंडा क्षेत्र के लोगों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
मोगा धर्मशाला को यह भव्य स्वरूप देने में मोगा के श्रद्धालुओं और समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा है। इस कार्य में प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्री चामुंडा देवी मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष विनोद गोयल (काका), चेयरमैन बलदेव लूथरा तथा उनकी टीम की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। उनके नेतृत्व में समाज के अनेक दानदाताओं और श्रद्धालुओं के सहयोग से धर्मशाला का कायाकल्प किया जा रहा है।
वर्तमान में धर्मशाला के नवीनीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। मोगा के श्रद्धालुओं के इस धाम के प्रति विशेष लगाव को देखते हुए कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी उदारतापूर्वक दान देकर इस परियोजना में अपना योगदान दिया है। यही कारण है कि धर्मशाला दिन-प्रतिदिन एक भव्य और आधुनिक स्वरूप ग्रहण कर रही है, जहां श्रद्धालुओं के लिए हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध होगी।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

भारतीय खाद्य निगम ने धर्मकोट के बाढ़ प्रभावितों को किये कंबल वितरित

The Beats

सर्दी के दिनों में दो महीने के लिए छह रेलगाड़ियों का संचालन रद्द

The Beats

अंडर-17 पेयर ईवेंट में गोल्ड पर लिखा अपना नाम, 200 मीटर रोइंग में सिल्वर मेडल *ਅੰਡਰ-17 ਪੇਅਰ ਈਵੈਂਟ ਵਿੱਚ ਸੋਨ ਤਗਮਾ, 200 ਮੀਟਰ ਰੋਇੰਗ ਈਵੈਂਟ ਵਿੱਚ ਚਾਂਦੀ ਦਾ ਤਗਮਾ ਜਿੱਤਿਆ *Secures Gold in the Under-17 Pairs Event; Wins Silver Medal in 200m Rowing

The Beats

Leave a Comment