28.2 C
New York
Thursday, Jun 4, 2026
The Beats
Image default
NEWS

प्रोफेसर ललित मोहन गर्ग बने डी.एम. कॉलेज मोगा के नए प्रिंसिपल

प्रोफेसर ललित मोहन गर्ग बने डी.एम. कॉलेज मोगा के नए प्रिंसिपल

द बीट्स न्यूज, मोगा।

डी.एम. कॉलेज, मोगा के प्रिंसिपल प्रो. नरिंदर खन्ना की सेवानिवृत्ति के उपरांत वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) विभाग के प्राध्यापक प्रोफेसर ललित मोहन गर्ग ने कॉलेज के नए प्रिंसिपल के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वे कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे और अब उन्हें पदोन्नत कर प्रिंसिपल नियुक्त किया गया है।

लगभग 34 वर्षों से शिक्षा जगत में सक्रिय प्रो. ललित मोहन गर्ग अपने विषय के प्रतिष्ठित एवं अनुभवी विद्वानों में गिने जाते हैं। उनके मार्गदर्शन में पढ़े हजारों विद्यार्थी आज देश के विभिन्न हिस्सों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। विशेष रूप से मोगा क्षेत्र के विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं (NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं) में सफलता दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शहर के अनेक प्रतिष्ठित डॉक्टर और इंजीनियर उनके शिष्य रह चुके हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने विषय पर लगभग दस पुस्तकों का लेखन किया है, जिन्हें विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में संदर्भ सामग्री के रूप में पढ़ाया जाता है। उनके परिवार के सदस्य भी विभिन्न सम्मानजनक पदों पर रहते हुए समाज सेवा में योगदान दे रहे हैं।

प्रिंसिपल पद संभालने पर कॉलेज के टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने मिलकर कॉलेज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में प्रिंसिपल प्रो. ललित मोहन गर्ग ने कहा कि वे कॉलेज के समस्त स्टाफ के सहयोग से संस्थान के शैक्षणिक स्तर को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए टीम भावना के साथ कार्य करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र के लिए कॉलेज में बी.कॉम., बी.सी.ए., बी.एससी. मेडिकल, बी.एससी. नॉन-मेडिकल, बी.एससी. कंप्यूटर साइंस, बी.ए., एम.ए. इंग्लिश, एम.ए. पंजाबी, एम.ए. हिंदी तथा पी.जी.डी.सी.ए. सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज पहुंचकर अपना पंजीकरण एवं प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
मो: 70875-70105

Related posts

रेलवे स्टेशनों पर जनताजातीय वीरों की वीरगाथाओं का प्रसारण

The Beats

डॉ ध्रुव गुप्ता ने मेडिकल इंट्रेस टेस्ट में ऑल इंडिया 93 रैंक हासिल किया

The Beats

पुरानी दाना मंडी में खोखा आवंटन का मामला फिर सवालों के घेरे में

The Beats

Leave a Comment