17.8 C
New York
Wednesday, Jun 17, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

लायंस क्लब मोगा रॉयल का रक्तदान शिविर, 81 लोगों ने किया खूनदा

विश्व रक्तदाता दिवस
लायंस क्लब मोगा रॉयल का रक्तदान शिविर, 81 लोगों ने किया खूनदा

द बीट्स न्यूज
मोगा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब मोगा रॉयल की ओर से मित्तल हॉस्पिटल, दशहरा ग्राउंड में विशाल रक्तदान शिविर में 81 खूनदानियों ने खूनदान किया।
शिविर डॉ. संजीव मित्तल के सहयोग से आयोजित शिविर में शहर के युवाओं, समाजसेवियों तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
लायंस क्लब मोगा रॉयल के प्रधान नवीन सिंगला एवं सचिव राजेश वर्मा ने बताया कि शिविर में कुल 81 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने लोगों से हर तीन महीने के अंतराल पर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा तथा विशेष अतिथि के रूप में मोगा की मेयर विनयपाल कौर उपस्थित रहीं। अतिथियों ने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है और युवाओं को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
शिविर को सफल बनाने में राजीव गुलाटी, राकेश गर्ग, विकास बंसल, वनीत बंसल, संजीव सिंगला, बॉबी कंबोज तथा लायंस क्लब मोगा रॉयल की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर शहर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाई। इनमें ओल्ड इज गोल्ड क्लब, सालासर धाम टीम, सुशील मिड्डा एवं उनकी टीम, सुमित पुजाना एवं राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन, अरोड़ा महासभा, वाल्मीकि सभा, अशोक सफरी एवं उनकी टीम, सत्ती चावला, हुकम चंद अग्रवाल, राकेश सितारा, सुखराज धम्मू, मनजीत धम्मू तथा प्रीत धम्मू सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सहयोग प्रदान किया।
लायंस क्लब के सदस्यों में सुरिंदर सिंगला, अजय कटारिया, संजीव आहूजा, संजीव शर्मा, सुमित गोयल, सुरिंदर डब्बू, विजय मिश्रा, राजेश अरोड़ा, हर्ष गोयल (अग्रवाल सभा मोगा), सौरव गोयल, महेश मंगल, शैमी गोयल एवं पिंकी सहित अन्य सदस्यों ने शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय योगदान दिया।ग्रेट पंजाब प्रिंटर्स तथा आनंद स्टूडियो की टीम ने भी आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया। शिविर के दौरान संजीव कौड़ा सहित अनेक समाजसेवियों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
अंत में लायंस क्लब मोगा रॉयल के प्रधान नवीन सिंगला ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब भविष्य में भी समाज सेवा एवं जनकल्याण के ऐसे कार्य निरंतर करता रहेगा।
“रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है।”

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की बालिकाओं का जलवा, 2 स्वर्ण, 1 कांस्य पदक जीता

The Beats

मीट मार्केट में तीन दुकानों की मार्केट खड़ी करने के मामले में बड़ी साजिश का खुलासा

The Beats

प्रिल्यूड में प्रथम जिला रस्साकसी प्रतियोगिता आज से

The Beats

Leave a Comment