30.6 C
New York
Tuesday, Jun 30, 2026
The Beats
Image default
NEWS

संघ की शाखा पर हमला पंजाब को भारत से अलग करने की साजिश थी:रामगोपाल

मोगा के शहीदों को समर्पित 37वीं श्रद्धांजलि सभा

सत्येन ओझा.द बीट्स न्यूज
मोगा। मोगा के शहीदों की स्मृति में 37वां श्रद्धांजलि सभा गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित की गई। कार्यक्रम में धर्म जागरण मंच, पंजाब के संयोजक रामगोपाल ने कहा कि 5 जून 1989 को संघ की शाखा पर हुआ आतंकी हमला कोई सामान्य घटना नहीं थी, बल्कि हिंदू–सिख एकता में दरार डालकर पंजाब को भारत से अलग करने की सुनियोजित साजिश थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उस उकसावे का प्रत्युत्तर हिंसा से नहीं, बल्कि अपने कर्म और विचार से दिया और देश की एकता व अखंडता के संकल्प को सुदृढ़ किया।

25 लोग हुए थे हमले में शहीद, 31 घायल
उल्लेखनीय है कि 5 जून 1989 को मोगा में संघ की शाखा पर हुए आतंकी हमले में 25 स्वयंसेवक शहीद हुए थे और 31 लोग घायल हुए थे। इस वर्ष आयोजित समारोह में शहीदों को नमन करने के लिए तीसरी पीढ़ी तक की उपस्थिति देखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। इसके उपरांत मानवकल्याण तथा राष्ट्रीय एकता-अखंडता की कामना के लिए पांच-कुंडीय हवन में सामूहिक आहुतियां दी गईं।

संघ ने हमले की प्रतिक्रिया नहीं दी, संयम से साजिश नाकाम की
समारोह को संबोधित करते हुए अमृतसर के ईएनटी विशेषज्ञ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत संघचालक डॉ. करुणेश गुप्ता ने कहा कि किसी भी क्रिया की प्रतिक्रिया देना सरल है, परंतु वास्तविक साहस संयम और सकारात्मक कर्म में निहित है। उन्होंने कहा कि सामूहिक नरसंहार के बाद भी संघ ने प्रतिक्रिया का मार्ग नहीं चुना, बल्कि समाज को यह संदेश दिया कि आतंकी साजिशों का प्रतिशोध उनके मंसूबों को ही बल देगा; संयम और संगठित सामाजिक कार्य ने उस दौर में उन मंसूबों को नाकाम किया और यह समूचे विश्व के लिए एक मिसाल है।

सीएम बादल की सहभागिता ने आतंकियों के मंसूबों को विफल किया
मुख्य अतिथि बीबीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. संजीव कुमार सैनी ने कहा कि आतंकवाद के कठिन कालखंड में, जब पंजाब लगातार वारदातों से जूझ रहा था, तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं का एक मंच पर आना और तत्कालीन मुख्यमंत्री की सहभागिता ने हिंदू–सिख एकता में दरार डालने के प्रयासों को विफल किया। उन्होंने विशेष रूप से उस समय के मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के सहयोगात्मक योगदान का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में एईएमए के अध्यक्ष डॉ. संजीव मित्तल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सीमांत गर्ग, साई कोच विजय कौशिक, मोगा पीड़ित व सहायता समिति तथा एसएफसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरपर्सन अभिषेक जिंदल उपस्थित रहे। मंच संचालन सेवानिवृत्त एसएमओ डॉ. राजेश पुरी ने प्रभावशाली ढंग से किया। समापन पर समिति के अध्यक्ष अभिषेक जिंदल ने सभी अतिथियों और सहभागियों का आभार व्यक्त किया।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

रेलवे स्टेशनों पर जनताजातीय वीरों की वीरगाथाओं का प्रसारण

The Beats

अजीत पाल सिंह को कांग्रेस में किया शामिल, बनाया वार्ड इंचार्ज *ਅਜੀਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ, ਵਾਰਡ ਇੰਚਾਰਜ ਨਿਯੁਕਤ *Ajit Pal Singh Inducted into Congress, Appointed Ward In-charge

The Beats

नशा मुक्त पंजाब के लिए तस्करी की चेन तोड़ना जरूरी : रछपाल सिंह सोसन

The Beats

Leave a Comment