Saturday, Jun 27, 2026
The Beats
Image default
NEWS

एलसीआईएफ कॉन्क्लेव में मोगा के नवीन सिंगला प्रतिष्ठित मेल्विन जोन्स फेलो से सम्मानित


लायन अमन शर्मा, संजीव शर्मा व राजीव गुलाटी को मिला सम्मान
द बीट्स न्यूज
मोगा। लायंस क्लब मोगा रॉयल के अध्यक्ष नवीन सिंगला को लुधियाना में आयोजित (लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन) एलसीआईएफ कॉन्क्लेव में प्रतिष्ठित मेल्विन जोन्स फेलो (एमजेएफ) से सम्मानित किया गया। ये सम्मान क्लब के ताज नगरी आगरा से पहुंचे लायंस क्लब कंस्टीट्यूशनल एरिया लीडर जितेन्द्र चौहान के हाथों मिला। लायंस क्लब इंटरनेशनल आठ जोन में बांटा गया है, भारत, साउथ एशिया व मिडिल ईस्ट के देशों के साथ आता है।
द ग्रेट पंजाब प्रिंटर्स के एमडी नवीन सिंगला मोगा में कई धार्मिक सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर मानवता की सेवा में सक्रिय हैं।
एमजेएफ लॉयंस क्लब की उस शाखा के अध्यक्ष को मिलता है, जो लायंस क्लब इंटरनेशनल को 1000 या उससे अधिक अमेरिकन डॉलर दान करता है। नवीन सिंगला के साथ ही ये सम्मान मोगा के ही लायन अमन शर्मा, लायन संजीव शर्मा तथा लायन राजीव गुलाटी को भी मिला है। उन्हें भी एमजेएफ बनने का गौरव हासिल किया।सम्मान समारोह में सीए लीडर जितेन्द्र सिंह चौहान के साथ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अमृतपाल सिंह जंडू ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस अवसर पर सभी चारों को सम्मान के रूप में स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं विशेष एमजेएफ पिन दी गई।
सम्मान पाने के बाद लायन नवीन सिंगला ने कहा कि लायंस क्लब मोगा रॉयल सदैव समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। क्लब ने समय-समय पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता, बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग, रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान, नेत्र जांच शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर तथा ट्रैफिक जागरूकता जैसे अनेक जनहितकारी प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक आयोजित कर रहा है।
उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से क्लब का नया कार्यकाल प्रारंभ होने जा रहा है, जिसकी शुरुआत शहीदी पार्क, मोगा में 100 पौधे लगाकर की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और क्लब भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।
लायन नवीन सिंगला ने कहा लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन की पूरी टीम का हृदय से धन्यवाद किया है।
उन्होंने बताया कि संस्था को दान दी गई राशि दुनिया के किसी भी कोने में जरूरतमंद, आपदा पीड़ित, नेत्रहीनों, बच्चों तथा मानवता की सेवा में उपयोग की जाएगी। लायनिज्म सदैव सेवा और समर्पण की भावना का प्रतीक रहा है और आगे भी इसी भावना के साथ समाज की सेवा करता रहेगा।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

मोगा में बिना पार्किंग बन रहीं मल्टी-स्टोरी कॉमर्शियल इमारतें शहर को डाल रहीं गंभीर ट्रैफिक संकट में

The Beats

सर्दी के दिनों में दो महीने के लिए छह रेलगाड़ियों का संचालन रद्द

The Beats

अजीत पाल सिंह को कांग्रेस में किया शामिल, बनाया वार्ड इंचार्ज *ਅਜੀਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ, ਵਾਰਡ ਇੰਚਾਰਜ ਨਿਯੁਕਤ *Ajit Pal Singh Inducted into Congress, Appointed Ward In-charge

The Beats

Leave a Comment