The Beats
Image default
NEWS

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, देश कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा : तरुण चुघ


आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर भाजपा जिला कार्यालय में संबोधन
द बीट्स न्यूज
मोगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए पूरे देश को आपातकाल की बेड़ियों में जकड़ दिया, लोकतांत्रिक संस्थाओं का दमन किया और विपक्षी नेताओं को जेलों में बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस कृत्य को देश कभी माफ नहीं करेगा।
तरुण चुघ ने कहा कि आज पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने हालिया विवादों से ध्यान भटकाने के लिए पूरे प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले को फर्जी बताने की कोशिश की गई, लेकिन देश की दो मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं की रिपोर्टों ने सच्चाई को सामने ला दिया। पंजाब की जनता अब मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की राजनीति को समझ चुकी है तथा आने वाले समय में उन्हें इसका जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक व्यवस्था को पुनः स्थापित करने के लिए तत्कालीन जनसंघ ने देशभर में संघर्ष का बिगुल फूंका था। जनसंघ के अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं को जेलों में डाल दिया गया, लेकिन तमाम दमनकारी नीतियों के बावजूद उन्होंने लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रखी। उन्हीं संघर्षों का परिणाम है कि आज देश लोकतांत्रिक व्यवस्था में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने की। उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ का जिला कार्यालय पहुंचने पर स्वागत किया और कहा कि आपातकाल का इतिहास नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिए गए संघर्ष और बलिदानों को हमेशा याद रखा जा सके।
इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

द बीट्स न्यूज मोगा
7087570105

Related posts

ब्लूमिंग बड्स स्कूल ने 24 साल के सफर में बच्चों के सपनों में भरे नये रंग

The Beats

प्रिल्यूड में ‘अतुल्य भारत एक्सप्रेस’ विविधता के रंग लिए बुलेट की रफ्तार से दौड़ी

The Beats

भाजपा में नेतृत्व का प्रश्न और कार्यकर्ता की उपेक्षा: आत्ममंथन की जरूरत

The Beats

Leave a Comment