30.6 C
New York
Monday, Jun 29, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

ये मास्टर माइंड जोसेफ कौन है? कथित मुआवजा घोटाले की खुलने लगीं परतें

पटवारी बोले-पादरी के एफीडेविट के आधार पर टेलर के खाते में 84.20 लाख की राशि कराई थी ट्रांसफर
खाताधारक बोला, उसे कुछ नहीं पता, जोसेफ है मास्टर माइंड, उसी ने उसके खाते से राशि ट्रांसफर कराई
पटवारी के खाते में 5 लाख ट्रांसफर होने पर मामला शक के घेरे में आया, मुआवजा दे दिया, जमीन ली नहीं
सत्येन ओझा.द बीट्स न्यूज
मोगा। अमृतसर रोड पर जमीन के मुआवजे के रूप में जिस टेलर मास्टर के निजी खाते में 84.20 लाख रुपये की राशि सरकार तत्कालीन एसडीएम ने ट्रांसफर कराई थी, उस राशि को महज 22 दिनों के अंदर एक जोसेफ नामक व्यक्ति ने दूसरों के खाते में जमा करा दी, इसमें से पांच लाख की राशि एक पटवारी के खाते में भी ट्रांसफर कराई गई है। खाता धारक टेलर मास्टर कमलदीप पुत्र विल्सन के खाते में राशि ट्रांसफर हुई थी, उसे नहीं पता कि उसके खाते में राशि क्यों ट्रांसफर हुई, कमलदीप का कहना है कि कुछ गलत हुआ है तो उसका मास्टर माइंड जोसेफ है कि उसी ने उसके खाते से दूसरे लोगों को राशि ट्रांसफर की है, क्यों की है, किसे की है, उसे इस मामले में कुछ नहीं पता है। 84.20 लाख रुपये में से 5 लाख की राशि तत्कालीन पटवारी निरबैर सिंह के खाते में भी ट्रांसफर हुई है, इस संबंध में जब पटवारी निरबैर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पादरी ने एफीडेविट देकर राशि कमलदीप सिंह के खाते में ट्रांसफर करने को कहा था, उसी एफीडिवेट के आधार पर कमलदीप के खाते में जमा मुआवजा के राशि जमा की गई थी।

क्या है मामला
नेशनल हाईवे-95 (लुधियाना तलवंडी हाईवे) के तहत मोगा बस स्टैंड से लुधियाना रोड फ्लाई ओवर पर चढ़ने के लिए अमृतसर रोड पर दो सड़कें बननी थीं, इन सड़कों के लिए पंजाब सरकार ने गोयल मार्केट, अमृतसर रोड स्थित एक धार्मिक स्थल, कुछ दुकानों का अधिग्रहण कर जमीन के मुआवजे के में करीब चार करोड़ से ज्यादा का साल 2022 में भुगतान भी कर दिया था, लेकिन जमीनों का कब्जा आज भी सरकारी पैसा लेने वालों के पास ही है। अब इस पूरे मामले में पता चल रहा है, कुछ ऐसे लोगों को भी भुगतान कर दिया गया है, जिनकी न जमीन थी, न ही धार्मिक संस्था के अधिकृत व्यक्ति है।
84.20 लाख रुपये का भुगतान एक मामूली टेलर मास्टर के खाते में किया गया है। उसके खाते में राशि ट्रांसफर होने के 22 दिन के अंदर पूरी राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी गई।
11 लाख रुपये कैश (7 लाख व 4 लाख दो बार में) कैश निकाल लिये गये। एक पटवारी के खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर किये गये हैं। मोगा मेन बाजार स्थित एक इलेक्ट्रोनिक्स सामान के व्यापारी के खाते में 3 लाख रुपये ट्रांसफर किये गये हैं। 20 अगस्त 2022 से लेकर 12 सितंबर तक 10 बार में 84 रुपये की राशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर निकाल ली गई।
जहां तक गोयल मार्केट का सवाल है तो यहां के दो दुकानदारों ने ही मुआवजा राशि देकर अपनी दुकानें खाली कर दी हैं, लेकिन बाकी के दुकानदारों ने मुआवजा राशि को मार्केट रेट की तुलना में काफी कम बताकर लेने से इंकार कर दिया है। नियमों के खिलाफ जोगिंदर सिंह चौक में अमृतसर रोड पर भी दुकानों का मुआवजा लेने के बाद वे दुकानें आज भी बनी हुई हैं, सरकार ने अभी तक कब्जा नहीं लिया है, उधर जोगिंदर सिंह चौक में ट्रैफिक की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, इस समस्या का समाधान करने के बजाय अलग ही खेल चल रहा है। ऐसे में क्या लोगों को जोगिंदर सिंह चौक में ट्रैफिक समस्या राहत मिलेगी, कहना मुश्किल है।
—–
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

राज्य की ए ग्रेड मोगा नगर निगम एक सप्ताह से बिना निगम कमिश्नर के

The Beats

भाजपा ने फूंका पंजाब सरकार का प्रतीक पुतला, आक्रोश बरकरार

The Beats

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अध्यापकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की

The Beats

Leave a Comment