दुनिया के सबसे बड़े नमो क्रिकेट लीग में मोगा की 100 टीमें लेंगी हिस्सा 

दुनिया के सबसे बड़े नमो क्रिकेट लीग में मोगा की 100 टीमें लेंगी हिस्सा
-17 सितंबर से होगी लीग की शुरुआत, पीएम मोगी के जन्मदिवस को समर्पित होगी लीग क्रिकेट
आयोजन की टैग लाइन-“खेलेंगे युवा — जीतेगा भारत, नशे को ना — खेल को हां।” होगी
सत्येन ओझा (द बीट्स न्यूज).मोगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर 25 सितंबर को शुरू होने वाली दुनिया की सबसे बड़ी लीग क्रिकेट में मोगा जिले से 100 टीमें हिस्सा लेंगी। नशे के खिलाफ शुरू हुई ये मुहिम के दौरान अब मोगा जिले के युवाओं में भी क्रिकेट का नशा दिखेगा। इसके लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।
ये जानकारी लीग से जुड़ी प्रबंध समिति के सदस्य एवं प्रमुख समाजसेवी अमन शर्मा ने होटल बिग बेन में मीडिया से बातचीत करते हुए दी। इस मौके पर राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सिंगला, संजीव सिंगला, हर्ष गोयल, वासु शर्मा भी मौजूद थे।
प्रमुख व्यवसायी अमन शर्मा ने बताया कि
नशे के खिलाफ युवाओं को खेलों से जोड़ने और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से “नमो क्रिकेट लीग 2026” शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में, हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव तरुण भण्डारी के मार्गदर्शन में ये अभियान शुरू किया जा रहा है। नमो क्रिकेट लीग के तहत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ सहित 5 राज्यों से 51,000 से अधिक खिलाड़ियों और 3,200 से अधिक टीमों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
अमन शर्मा ने बताया कि लीग की शुरुआत 17 सितंबर को होगी। प्रतियोगिता में 14 वर्ष या उससे अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि ये आयोजन सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकुला, हरियाणा की ओर से किया जा रहा है।
लीग में खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 21 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 11 लाख रुपये और तृतीय पुरस्कार 5 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। खिलाड़ियों का चयन ट्रायल्स के आधार पर होगा।
उन्होंने ज्यादा युवाओं और खेल प्रेमियों से इस अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का मजबूत माध्यम है। नमो क्रिकेट लीग का उद्देश्य क्रिकेट के माध्यम से युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करना और नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करना है।
रजिस्ट्रेशन के लिए खिलाड़ी QR कोड को स्कैन करके या मोबाइल नंबर 7719434902, 7719434903 पर संपर्क कर सकते हैं। नमो क्रिकेट लीग की वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
“खेलेंगे युवा — जीतेगा भारत, नशे को ना — खेल को हा।”
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *