पुरानी दाना मंडी में थड़े पर बन रहीं बिल्डिंग ध्वस्त की
चुनाव नजदीक आते ही नियमों के खिलाफ बिल्डिंग बनना शुरू, निगम एक्शन मोड में
द बीट्स न्यूज
मोगा। पुरानी सब्जी मंडी में अब तेजी के साथ नियमों को ताक पर रखकर बिल्डिंगें बनना शुरू हो गया है। निगम ने नियमों के खिलाफ बन रही बिल्डिंगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को एक ऐसे ही मामले में थड़े के ऊपर बनायी जा रही एक बिल्डिंग को निगम की कार्रवाई के बाद दुकानदार ने खुद गिरवाना शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने पर लोगों ने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया है, क्योंकि इस समय वोटों की खातिर राजनीतिक दलों से जुड़े लोग नियमों के खिलाफ बिल्डिंग बनाने वालों के पक्ष में खड़े हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें शहर की समस्या कम अपने वोट ज्यादा दिखाई देने लगते हैं। हालांकि नगर निगम ने अब ऐसी बिल्डिंगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। भारत माता मंदिर वाले खत्ते में भी हाल ही में दो ऐसी ही बिल्डिंगें सामने आई हैं।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105


