प्रभजोत कौर के सिर सजा मिस तीज का ताज

एस.डी. कॉलेज फॉर वीमेन में तीज उत्सव की धूम

मिस ट्रेडीशनल ड्रेस का खिताब मनजिंदर के नाम

द बीट्स मोगा

मोगा। एसडी. कॉलेज फॉर वीमेन के पोस्ट ग्रेजुएट पंजाबी विभाग की ओर से पंजाबी संस्कृति और विरासत से जुड़े तीज के त्योहार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रतियोगिता में ‘मिस तीज’ का खिताब प्रभजोत कौर ने सिर सजा, ‘मिस ट्रेडिशनल ड्रेस’ का खिताब  मनजिंदर कौर के हिस्से में आया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा में सजकर अपनी संस्कृति की खूबसूरती को बड़े ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीना अनेजा ने छात्राओं को तीज की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इंदु शर्मा रहे, कार्यक्रम की संयोजक डॉ. पलविंदर कौर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए तीज के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में छात्राओं ने गिद्धा, लोकगीत, बोलियों से माध्यम पंजाब की परंपराओं, विरासत एवं अमीर विरसे को मंच पर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में खुशी, उत्साह और पंजाबी लोक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष राधेश सिंघल, सचिव अशोक गर्ग, उपाध्यक्ष सह-वित्तीय सचिव अमन सिंघला, राजीव मित्तल, अमन सिंघला (मन्नू), समीर मित्तल, संजीव गोयल, मोहित मित्तल और सह-चयनित सदस्य अजय सिंघला सहित मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों ने छात्राओं को बधाई दी।
समारोह के दौरान छात्राओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी करवाई गईं। प्रतियोगिता में ‘मिस तीज’ का खिताब प्रभजोत कौर ने हासिल किया, जबकि ‘मिस ट्रेडिशनल ड्रेस’ के खिताब से मंजिंदर कौर को नवाजा गया। छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में असिस्टेंट प्रोफेसर रमणप्रीत कौर, मैडम सुषमा गुप्ता और मैडम गगनदीप कौर शामिल रहीं। मैडम मंदीप शर्मा, मैडम उषा रानी तथा कॉलेज के स्टाफ सदस्यों ने समारोह के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर एस.डी. पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सविता मित्तल, आई.ए.एस. स्कूल खौसा कोटला की प्रिंसिपल श्रीमती परमजीत कौर, ड्रीम गर्ल सैलून की मानद अतिथि काजल कपूर, मनदीप कौर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम ने छात्राओं को अपनी पंजाबी संस्कृति, लोक परंपराओं और विरासत से जुड़ने का अवसर प्रदान किया तथा तीज के माध्यम से सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *