लुधियाना से 82.6 टन पर्सिमोन फल कोलकाता सहित देश के विभिन्न शहरों के लिए भेजा

रेलवे की पहल से आमदनी बढ़ी, फल उत्पादक किसानों में नई उम्मीद जगी
द बीट्स न्यूज
लुधियाना। रेल ट्रांसपोर्ट की ओर से उपलब्ध कराई गई सुविधा के बाद अब पंजाब में पर्सिमोन फल नई उम्मीद लेकर आया है। लुधियाना रेलवे स्टेशन से महज 15 दिनों में 82.6 टन पर्सिमोन फल देश के हावड़ा, कोलकाता, गुवाहाटी, पटना, सियालदह और बांद्रा टर्मिनस के लिए भेजे गए।
1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 के बीच विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से कुल 3,361 पैकेट पर्सिमोन फल लुधियाना से रवाना किये गये।
मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन में फिरोजपुर मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट की ओर से फल परिवहन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के चलते रेल मार्ग से फल भेजने की सुविधा को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। इससे फल व्यापारियों को अपने उत्पाद देश के विभिन्न बाजारों तक पहुंचाने के लिए एक सुविधाजनक और प्रभावी परिवहन विकल्प उपलब्ध हो रहा है।
लाभकारी साबित हो रही रेल परिवहन व्यवस्था
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि फिरोजपुर मंडल की विश्वसनीय और समयबद्ध माल परिवहन व्यवस्था व्यापारियों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रही है। रेलवे का उद्देश्य माल यातायात में वृद्धि करने के साथ-साथ व्यापारियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि मंडल माल ढुलाई को बढ़ावा देने और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सेवाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। रेल मार्ग से फल परिवहन को प्रोत्साहन मिलने से व्यापारियों को दूर-दराज के बाजारों तक अपना माल भेजने में सुविधा मिल रही है।
रेलवे की इस सुविधा से जहां रेलवे को अतिरिक्त राजस्व मिल रहा है, वहीं पर्सिमोन फल उत्पादक किसानों के लिए एक नई उम्मीद जगी है। उन्हें देश के विऊिन्न शहरों में बाजार उपलब्ध हो रहा है।
फिरोजपुर मंडल की यह पहल रेलवे के माध्यम से व्यापारिक गतिविधियों को गति देने और माल परिवहन सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *