भजन संध्या, ‘मन की बात, सांवरे के साथ’ का निमंत्रण राजनीतिक हस्तियों के घर भी पहुंचा

मेयर विनयपाल, डॉ.हरजोत, डॉ.मालती, विनोद बांसल, डिप्टी मेयर गौरव गर्ग, मोहनलाल सेठी को दिया निमंत्रण
-21 नवंबर को होगी भजन संध्या मन की बात, सांवरे के साथ
-20 को निकलेगी श्री श्याम प्रभु की भव्य निशान व कलश शोभायात्रा
द बीट्स न्यूज
मोगा। श्याम प्रेमियों ने मोगा की बड़ी राजनीतिक
 हस्तियों को भी भजन संध्या ‘मन की बात सांवरे के साथ’ के निमंत्रण कार्ड सौंपे। श्याम प्रेमी गगन मित्तल, हनी अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, अमित गर्ग व अंकित सिंगला ने बताया कि सरकार के स्तर पर जितनी भी जनहित की नीतियां या प्रोजेक्ट बनते हैं, उनमें राजनीतिक हस्तियों की बड़ी भूमिका रहती है। राजनेताओं के घर भी श्याम खाटू की कृपा पहुंचेगी तो इसकी सीधा असर देश व समाज की भलाई पर पड़ेगा। श्याम प्रभु सभी राजनीतिक दल के लोगों को सकारात्मक ढंग से काम करने की कृपा बरसायेंगे। पंजाब सरकार की पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.मालती थापर, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ.हरजोत कमल, पूर्व डीजीपी एवं भाजपा नेता स.पीएस गिल, डॉ.पवन थापर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद बांसल, भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष रहे मोहनलाल सेठी. मेयर विनय पाल कौर, डिप्टी मेयर गौरव गर्ग,मोगा नगर निगम के पहले मेयर रहने का सौभाग्य हासिल करने वाले अक्षित जैन को श्याम बाबा के जागरण का निमंत्रण सौंपा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.सीमांत गर्ग, पहले ही निमंत्रण दिया जा चुका है।
21 नवंबर को आयोजित होने वाली भजन संध्या में सुप्रसिद्ध रसिक संत एवं भजन सम्राट बाबा श्री चित्र-विचित्र महाराज (श्रीधाम वृंदावन), प्रसिद्ध भजन गायक शिवम रावल (इंदौर) तथा भजन गायिका तृप्ति लड्ढा (जयपुर) अपनी मधुर वाणी से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे।
मंच संचालन राजेश गोयल रिंकू (सिरसा) करेंगे।
भजन संध्या से एक दिन पूर्व 20 नवंबर को मोगा शहर में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की भव्य निशान एवं कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *