मोगा की साची ने सेल्फ एन्यूमरेशन का तैयार किया आकर्षक लोगो

द बीट्स न्यूज
मोगा। लोगों को सेल्फ एन्यूमरेशन (स्वयं गणना) के प्रति जागरूक और प्रेरित करने के उद्देश्य से डी.एन. मॉडल स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा साची ने एक आकर्षक लोगो तैयार किया है।
छात्रा साची द्वारा तैयार किए गए इस लोगो का उद्देश्य आम लोगों को स्वयं गणना की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। छोटी उम्र में साची की इस रचनात्मक पहल से उसकी सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक सोच झलकती है।
साची की इस पहल को विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति उनकी भागीदारी के रूप में भी देखा जा रहा है। इस तरह के प्रयास समाज में जागरूकता फैलाने और लोगों को महत्वपूर्ण अभियानों से जोड़ने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105
(अगर आपके आसपास भी हैं, कोई खबर तो हमें भेजें हमारे व्हाट्सएप नंबर 7087570105 पर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *