21.6 C
New York
Tuesday, Jun 2, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

प्रिल्यूड में प्रथम जिला रस्साकसी प्रतियोगिता आज से

आगरा। जिला रस्साकसी संघ के तत्वाधान में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में 26 जुलाई प्रथम जिला रस्साकशी चैंपियनशिप शुरू हो रही है। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों से लगभग 45 प्रविष्टियां विभिन्न भार वर्गों में हो चुकी हैं। मुकाबले काफी दिलचस्प होने वाले हैं।
आयोजन समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह राणा ने बताया कि पहले दिन सुबह 9:00 बजे से खिलाड़ियों का प्रिल्यूड स्कूल में वेट होगा। प्रतियोगिता के सभी स्टैंडर्ड को पूर्ण करने के बाद टीम 27 जुलाई को प्रातः 8 बजे से आयोजित प्रतियोगिता में भाग ले सकेगी।
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ.सुशील गुप्ता ने सभी टीमों से अनुरोध किया है कि वह प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें।

Related posts

“मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं” :नवीन सिंगला

The Beats

‘मन की बात, सांवरे के साथ’ भजन संध्या का निमंत्रण पत्र रिलीज

The Beats

कांग्रेस का प्रत्याशी पार्टी कार्यकर्ता हो, पैराशूट से न उतरे:डॉ.मालती

The Beats

Leave a Comment