1 C
New York
Tuesday, Mar 24, 2026
The Beats
Image default
NEWS

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया आभार, माघी कान्फ्रेंस में मोगा से बडी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया आभार, माघी कान्फ्रेंस में मोगा से बडी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

द बीट्स न्यूज
मोगा।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने माघी पर्व के पावन अवसर पर श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित प्रदेश स्तरीय राजनीतिक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि माघी के मौके पर पहली बार भाजपा ने स्वतंत्र रूप से इस तरह की विशाल राजनीतिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जो हर दृष्टि से अत्यंत सफल और ऐतिहासिक रहा।
डॉ. हरजोत कमल ने बताया कि इस सम्मेलन में पंजाब के कोने-कोने से कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विशेष रूप से मोगा जिले से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि पार्टी के प्रति जनता और कार्यकर्ताओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोगा से इतने अधिक कार्यकर्ताओं का पहुंचना भाजपा की नीतियों, नेतृत्व और विचारधारा पर बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।
जिला अध्यक्ष ने सम्मेलन में शामिल प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यही जोश, ऊर्जा और समर्पण आने वाले समय में पार्टी को और मजबूत बनाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी उत्साह के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे रहें, ताकि आने वाले विधानसभा चुनावों में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन सके।
डॉ. हरजोत कमल ने आगे कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं है, बल्कि पंजाब की खोई हुई समृद्धि, गौरव और वैभव को पुनः स्थापित करना है। प्रदेश के विकास, युवाओं के भविष्य, किसानों, व्यापारियों और हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए भाजपा निरंतर पंजाब में सकारात्मक और रचनात्मक कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनता भाजपा की इस विकासोन्मुख सोच को स्वीकार करेगी और पार्टी को जनसमर्थन और भी अधिक मिलेगा।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

कैप्शन: डॉ.हरजोत कमल सिंह।

डॉ.हरजोत कमल सिंह।

Related posts

अंग्रेजी विषय के शिक्षकों ने सीखी बच्चों की प्रतिभा पहचानकर उसे निखारने की कला

The Beats

प्रिल्यूड में ‘अतुल्य भारत एक्सप्रेस’ विविधता के रंग लिए बुलेट की रफ्तार से दौड़ी

The Beats

अर्पित, अक्षत, नव्या, इशी, आयुष व स्मिता बने विजेता

The Beats

Leave a Comment