14.2 C
New York
Thursday, May 14, 2026
The Beats
Image default
NEWS

मोगा के दमनप्रीत सिंह को अमेरिका में प्रतिष्ठित यूनीवर्सिटी में मिला सम्मान


-कैंब्रिज स्कूल के चेयरमैन दविंदर पाल रिंपी व साहित्यकार परमजीत कौर के बेटे हैं दमन
-विदेश में हायर एजूकेशन के लिए बेहतर गाइडेंस देने व उच्च मानदंडों के लिए मिला सम्मान
द बीट्स न्यूज
मोगा। विदेश में हायर एजूकेशन के क्षेत्र में पंजाब के युवाओं को सही गाइडेंस देकर शिक्षा के क्षेत्र में उच्च मानदंड स्थापित करने के लिए मोगा के युवा शिक्षा विशेषज्ञ एवं इमीग्रेशन सलाहकर दमनप्रीत सिंह को अमेरिका की प्रतिष्ठित फेयरलीग डिकिंसन यूनीवर्सिटी (Fairleigh Dickinson University) की ओर से सम्मानित किया गया।
मोगा के दमन प्रीत सिंह को ये सम्मान यूनिवर्सिटी के डाउनटाउन वैंकूवर स्थित कैंपस में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान दिया गया। उनके इस सम्मान पर पूरा मोगा गौरवान्वित हुआ है। दमनप्रीत सिंह को ये सम्मान विद्यार्थियों को ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षा के लिए सही दिशा में प्रेरित करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।
जहां एक ओर से ज्यादातर इमीग्रेशन संचालक बच्चों को प्लस-2 के बाद ही विदेश में हायर एजूकेशन के लिए जाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं,
लेकिन दमनप्रीत सिंह का सोच बिल्कुल अलग है, उन्होंने मोगा के कई स्कूलों में सेमिनार कर विद्यार्थियों को लगातार प्रेरित किया कि वे ग्रेजुएशन कम से कम भारत में ही करें।ग्रेजुएशन के बाद विद्यार्थी काफी मेच्योर हो जाता है, वह विदेश में ज्यादा आत्मविश्वास के साथ हायर एजूकेशन के लिए जा सकता है, सीधे स्कूल से निकलने वाले बच्चे ज्यादा मेच्योर नहीं होते हैं।
दमन प्रीत सिंह लंबे समय से विद्यार्थियों को भारत में आकर इस दिशा में प्रेरित कर उन्हें ये भी गाइड कर रहे थे, विदेश की किन यूनीवर्सिटी में किस प्रकार के कोर्स में दाखिला लें ताकि उनके लिए विदेश में कैरियर की ज्यादा संभावना बन सके। उन्होंने भारतीय बच्चों को सही संस्थानों में दाखिला दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ये सम्मान मिलने के बाद दमन प्रीत सिंह ने पंजाब और विशेष रूप से मोगा के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों के विश्वास और सहयोग ने ही उन्हें ये सम्मान मिला है। उन्होंने अपनी पत्नी जसनीत कौर तथा भाई गगन प्रीत सिंह का भी विशेष रूप से आभार जताया, जिन्होंने कनाडा में हर कदम पर उनका साथ दिया।
दमनप्रीत सिंह का कहना है कि दो वर्ष पूर्व मोगा दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न स्कूलों में आयोजित सेमिनारों में विद्यार्थियों को संबोधित किया था। दमन प्रीत सिंह ने यह सम्मान अपने दादा सरदार गुरदेव सिंह और दादी इंदरजीत कौर को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि उनके दादा-दादी ने पूरी जिंदगी बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दी और हमेशा लोगों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उनके पिता दविंदर पाल सिंह और मां प्रसिद्ध कहानीकार परमजीत कौर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि दमन प्रीत सिंह अपने माता-पिता की तरह ही कनाडा में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
दमन प्रीत सिंह को इस उपलब्धि पर कई शिक्षाविदों, समाजसेवियों और राजनीतिक हस्तियों ने बधाई दी। इनमें मोगा में बीबीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ.संजीव सैनी, कुलदीप सिंह सहगल, डॉ. इकबाल सिंह, डॉ. गुरचरण सिंह, विनोद बांसल, डॉ. सीमांत गर्ग, जगजीत सिंह धूरी, गौरव गुप्ता तथा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा शामिल हैं। सभी का कहना है कि दमन प्रीत सिंह ने विदेश में मोगा और पंजाब का नाम रोशन किया है।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

मोगा में ‘मैगी’ 50 स्वर्णिम वर्ष की हुई

The Beats

हर्ष ऐरन सहित छह लोगों के खिलाफ अवैध कॉलोनी विकसित करने के मामले में केस दर्ज

The Beats

अंडर-17 पेयर ईवेंट में गोल्ड पर लिखा अपना नाम, 200 मीटर रोइंग में सिल्वर मेडल *ਅੰਡਰ-17 ਪੇਅਰ ਈਵੈਂਟ ਵਿੱਚ ਸੋਨ ਤਗਮਾ, 200 ਮੀਟਰ ਰੋਇੰਗ ਈਵੈਂਟ ਵਿੱਚ ਚਾਂਦੀ ਦਾ ਤਗਮਾ ਜਿੱਤਿਆ *Secures Gold in the Under-17 Pairs Event; Wins Silver Medal in 200m Rowing

The Beats

Leave a Comment