22.7 C
New York
Monday, Jun 15, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

प्रवासी एकता मंच के पांच सदस्यों ने किया खूनदान


द बीट्स न्यूज
मोगा। विश्व खूनदान दिवस के मौके पर प्रवासी एकता मंच के पांच कार्यकर्ताओं ने खूनदान देकर मानवता की मिसाल पेश की। खूनदान दशहरा ग्राउंड रोड स्थित मित्तल हॉस्पीटल में किया गया, जहां लायंस क्लब मोगा रॉयल की ओर से विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर विशाल रक्तदान कैंप लगाया गया था। सभी खूनदानियों को लायंस क्लब की ओर से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मंच के संयोजक विजय मिश्रा ने कहा कि पंजाब में दूसरे प्रदेशों से रोजीरोटी देने आए लोग यहां सिर्फ अपना कारोबार ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार दे रहे हैं। पंजाब के आर्थिक विकास में दूसरे प्रदेश से आये प्रवासियों को योगदान भी है, यहां पर आकर बसे लोग पंजाब को ही अपनी कर्मभूमि मानकर समाजसेवा के हर क्षे में अपना योगदान देते रहेंगे। खूनदान देने वालों में प्रवासी एकता मंच के रोहित गुप्ता व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

हरियाली तीज समारोह में झलकी भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों की अद्भुत छवि

The Beats

कैंसर व आंखों का निशुल्क कैंप 29 को गांव जलालाबाद में

The Beats

फिरोजपुर मंडल में 43 रेलकर्मियों को सेवानिवृति उपरांत 15.74 करोड़ रुपये का भुगतान

The Beats

Leave a Comment