The Beats
Image default
NEWS

सिटी हर्ट न्यू टाउन सहित वार्ड 38 में गंभीर होती सीवरेज व ड्रेनेज समस्या का आइना दिखाया

पार्षद डिंपल अरोड़ा एक्शन मोड पर
कहा-मानसून से पहले समस्या का स्थायी समाधान न हुआ तो स्थिति हो सकती है विस्फोटक
द बीट्स न्यूज
मोगा। नगर निगम में वार्ड-38 की पार्षद डिंपल अरोड़ा एक्शन मोड में आ गई हैं। उन्होंने शहर के दिल कहे जाने वाले मोगा के न्यू टाउन सहित वार्ड 38 के अन्य प्रमुख क्षेत्रों का जिक्र करते हुए वहां सीवरेज व बरसाती पानी के ड्रेनेज व्यवस्था का आइना दिखाते हुए आग्रह किया है कि इस क्षेत्र में मानसून आने से पहले सीवरेज व ड्रेनेज को दुरुस्त कराया जाय, अन्यथा बरसात के दिनों में यहां के निवासियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।
निगम कमिश्नर को लिखे पत्र में पार्षद डिंपल अरोड़ा ने कहा है कि मेन बाज़ार, प्रताप रोड, रेलवे रोड, न्यू टाउन गली नंबर 1 व 2, मित्तल रोड, धर्मशाला वाली गली, जैन मंदिर वाली गली, आर्य स्कूल रोड, पुरानी दाना मंडी रोड, बेरियां वाला मोहल्ला, पत्ती मालोकी गली नंबर 6, पुरानी मंडी पुलिया रोड से रेलवे फाटक तक के पूरे इलाके में सीवरेज ब्लॉकेज की स्थिति काफी गंभीर है। सीवरेज और बरसाती पानी की समस्या यहां स्थायी रूप धारण करती जा रही है, अगर इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो मानसून में स्थिति बहुत ही विस्फोटक हो सकती है।

डिंपल अरोड़ा ने अरने पत्र में कहा है कि बारिश होने पर इन क्षेत्रों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार दुकानों और घरों में भी पानी घुस जाता है, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
उन्होंने निगम कमिश्नर से आग्रह किया है कि इस वार्ड में सीवरेज एवं बरसाती पानी के ड्रेनेज की समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान करवाया जाए।
————
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

10 लाख रुपये तक कैशलैस इलाज योजना लागू होने से पहले पीसीएमएसए ने मंत्री को दिखाया आइना

The Beats

मोगा में बिना पार्किंग बन रहीं मल्टी-स्टोरी कॉमर्शियल इमारतें शहर को डाल रहीं गंभीर ट्रैफिक संकट में

The Beats

अवैध कब्जा कर मेन बाजार में दो मंजिला बनाई कॉमर्शियल प्रापर्टी का कब्जा वाला हिस्सा ध्वस्त *ਮੇਨ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਦੋ ਮੰਜ਼ਿਲਾ ਵਪਾਰਕ ਇਮਾਰਤ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਾਲੇ ਹਿੱਸੇ ਨੂੰ, ਜੋ ਕਿ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਬਜ਼ੇ ਕਰਕੇ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ, ਢਾਹ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ *Portion of Two-Story Commercial Property—Built via Illegal Encroachment in Main Market—Demolished

The Beats

Leave a Comment