सीनेट चुनाव में योग्य उम्मीदवार को प्राथमिकता दें: अशोक गोयल

पीयू सीनेट के उम्मीदवार अशोक गोयल को मोगा में मिला अपार समर्थन
सत्येन ओझा (द बीट्स न्यूज)
मोगा। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के आगामी सीनेट चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सीनेट सदस्य पद के उम्मीदवार अशोक गोयल ने मोगा में विभिन्न कॉलेजों के प्रिंसिपलों, शिक्षकों, मैनेजमेंट कमेटियों के पदाधिकारियों एवं शहर की प्रमुख हस्तियों से मुलाकात कर समर्थन की अपील की।
आठ बार सेवाएं दे चुके हैं गोयल
अशोक गोयल ने कहा कि वह पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट में करीब आठ बार सदस्य के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों, विद्यार्थियों और कॉलेजों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को विश्वविद्यालय के स्तर पर उठाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सीनेट चुनाव में उम्मीदवार के व्यक्तिगत संबंधों के बजाय उसके अनुभव, कार्यक्षमता और विश्वविद्यालय के हित में काम करने की क्षमता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
उन्होंने मोगा के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि “मोगा मेरे लिए वोट मांगने का जरिया नहीं, बल्कि मेरी जन्मस्थली है।” उन्होंने कहा कि यहां के लोगों से उनका रिश्ता चुनावी राजनीति से कहीं ऊपर है और मोगा से उन्हें हमेशा प्यार व सहयोग मिला है।
बैठक के दौरान कॉलेजों से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. मालती थापर, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल, आईएसएफ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के अध्यक्ष प्रवीन गर्ग, गोल्ड कोस्ट क्लब के अशोक गुप्ता, एसएसएमडी आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पीसी सिंगला सहित, डॉ. रोहिन सचदेवा, तुषार गोयल, अकाली दल के हलका इंचार्ज संजीत सिंह सनी गिल, रमणीक सूद, सुरिंदर शिंदा, प्रदीप बंसल, एसके कॉलेज के चेयरमैन अशोक गर्ग, डॉ. नवदीप बराड़, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील गर्ग ए़डवोकेट, डॉ. विनोद गोयल, डॉ. सुमन लता, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार सत्यप्रकाश उप्पल, निशी विज, रूबी गिल, विनय कुमार, विजय सिंगला, डॉ. एमपी. सिंह, डॉ. करण मित्तल, तेजिंदर सिंह, एनएस. भट्टी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद बांसल सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर 250 से अधिक मोगा के प्रमुख लोगों ने अशोक गोयल को समर्थन देते हुए उन्हें सीनेट चुनाव में मोगा से भारी मतों से विजयी बनाने का विश्वास दिलाया। अशोक गोयल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उन्हें पुनः सेवा का अवसर मिलता है तो वह कॉलेजों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से विश्वविद्यालय के समक्ष उठाते रहेंगे।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *