फगवाड़ा यार्ड में 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज निर्माण
- रेल यातायात 5 से 7 अक्टूबर तक रहेगा प्रभावित

द बीट्स न्यूज
फिरोजपुर:पंजाब के विभिन्न स्टेशनों से यात्रा करने से पहले जरा ये जान लें, ताकि आपको परेशानी का सामना न करना पड़े।
फिरोजपुर मंडल के साहनेवाल-अमृतसर रेल सेक्शन पर फगवाड़ा जंक्शन यार्ड में दिव्यांगजनों के लिए 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज (FOB) के निर्माण के लिए रेलवे द्वारा पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।
उत्तर रेलवे की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, इन ब्लॉक्स के कारण कुछ ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट और डायवर्ट किया जाएगा।
40 मिनट तक नियंत्रित होंगी ये ट्रेनें
ट्रेन संख्या 22429 दिल्ली- पठानकोट को 5 से 7 अक्टूबर तक फिरोजपुर मंडल में 40 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर को 3 से 5 अक्टूबर तक फिरोजपुर मंडल में 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। ट्रेन संख्या 14623 वाराणसी-चहेड़ता को 5 अक्टूबर को फिरोजपुर मंडल में 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। वहीं ट्रेन संख्या 12549 दुर्ग-मार्त्य कैप्टन तुषार महाजन को 6 अक्टूबर को फिरोजपुर मंडल में 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
अमृतसर जाने वाली ट्रेन लुधियाना में होगी शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेन संख्या 12497 नई दिल्ली-अमृतसर को 5 से 7 अक्टूबर तक लुधियाना जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप ट्रेन संख्या 12498 अमृतसर-नई दिल्ली भी 5 से 7 अक्टूबर तक लुधियाना जंक्शन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
एक ट्रेन का रूट डायवर्ट
ट्रेन संख्या 22479 नई दिल्ली-लोहियां खास जंक्शन को 6 और 7 अक्टूबर को डायवर्ट किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार यह ट्रेन अपने निर्धारित लुधिआना, जालंधन सिटी जंक्शन, लोहियां खास रूट के बजाय लुधियाना जंक्शन-फिल्लौर जंक्शन-नकोदर जंक्शन-लोहियां खास जंक्शन के रास्ते चलेगी।
डायवर्जन के दौरान ट्रेन जालंधर सिटी, कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन की ताजा जानकारी जांचने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए यात्री NTES वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105
