21.6 C
New York
Tuesday, Jun 2, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

शब्द शिल्प व अभिव्यक्ति कौशल के आधार पर परी, यश्वी सहित 11 होंगे अलंकृत

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में ‘विभव अभिव्यक्ति’ का आयोजन


द बीट्स न्यूज
आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल परिसर में पूर्व विधायक सतीश चंद्र गुप्ता ‘विभव’ की स्मृति में आयोजित ‘विभव अभिव्यक्ति’ में अपने शब्द कौशल व अभिव्यक्ति की बेहतर शैली के आधार पर परी कटारा (सेंट एंड्रयूज, बरौली अहीर) व यश्वी उपाध्याय (गायत्री पब्लिक स्कूल) सहित 11 छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर अलंकृत किया जाएगा।
इन विद्यार्थियों का चयन स्कूल परिसर में 25 दिसंबर को वक्तृत्व की शक्ति प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
इस प्रतियोगिता में आगरा जिले के 22 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

पूर्व विधायक सतीश चंद्र गुप्ता ‘विभव’ स्कूल के डायरेक्टर डॉ.सुशील गुप्ता के पिता थे। उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके हिंदी भाषा के प्रति गहन अनुराग और शिक्षा के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए ‘विभव’ परिवार ने प्रतियोगिता का आयोजन किया। था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सुनील गुप्ता, बेनू गुप्ता एवं प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया था।
प्रतियोगिता के प्रथम चरण में सभी वक्ताओं ने निर्धारित विषय “करियर चुनने का आधार: परिवार बनाम रुचि” पर अपने विचार अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों की तार्किक सोच, भाषाई दक्षता और आत्मविश्वास ने निर्णायक मंडल को विशेष रूप से प्रभावित किया।

ये होंगे सम्मानित
परी कटारा (सेंट एंड्रयूज, बरौली अहीर)
यश्वी उपाध्याय (गायत्री पब्लिक स्कूल
हर्ष भारद्वाज (प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल)
विशाखा सिंह (रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज)
वैष्णवी शर्मा (शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज)
वैष्णवी शर्मा (सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल
मुस्कान शाल्या (सुमित राहुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल)
अक्षरा सिंह (भारतीय विद्यापीठ)
कनिष्का सारस्वत (सेंट सी एफ एंड्रयूज स्कूल, हाथरस रोड)
शिल्पा चंद्रा (चंद्रा बालिका विद्या पीठ)
शैरिल अग्रवाल (सी एफ एंड्रयूज, बल्केश्वर)

निर्णायक मंडल में डॉ. युवराज सिंह, प्रो. विजय कुमार सिंह एवं निधि सहगल उपस्थित रहीं। डॉ. युवराज सिंह ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि करियर के चयन में परिवार और व्यक्तिगत रुचि—दोनों को संतुलित रूप से महत्व देना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से वे अपने पिता स्व. श्री सतीश चंद्र गुप्ता की स्मृति को ससम्मान जीवंत रख रहे हैं। उनका हिंदी भाषा और शिक्षा के प्रति समर्पण परिवार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा गौरी सिंह द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन साक्षी भोजवानी ने किया।
कार्यक्रम का समापन प्रेरक वातावरण और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ।
—-
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

नवीन सिंगला दूसरी बार बने लायंस क्लब मोगा रॉयल के प्रधान

The Beats

नगर निगम चुनाव में “सबको साथ” लेकर चलने वाले नेता के रूप में विनोद बंसल ने अलग पहचान बनाई

The Beats

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की बालिकाओं का जलवा, 2 स्वर्ण, 1 कांस्य पदक जीता

The Beats

Leave a Comment