पंजाबी शॉर्ट फिल्म लापरवाह ने दिखाया समाज को आईना
बीबीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ संजीव सैनी ने की फिल्म रिलीज
डॉ संजीव सैनी व श्रीमती कमल सैनी की शादी की सालगिरह का समारोह में काटा केक
द बीट्स न्यूज
मोगा। मोबाइल फोन आज सिर्फ बच्चों के बचपन को ही नहीं डंस रहा, बल्कि युवाओं की जवानी को भी निगलता जा रहा है। कभी परिवारों को जोड़ने वाला संवाद आज मोबाइल स्क्रीन तक सिमट गया है। एक ही छत के नीचे रहने वाले लोग भी आपस में बातचीत करने के बजाय मोबाइल में खोए नजर आते हैं। यह तकनीक, जो सुविधा के लिए आई थी, अब कई घरों में रिश्तों की दूरी का कारण बनती जा रही है।
इसी कड़वी सामाजिक सच्चाई को बेहद प्रभावशाली और संवेदनशील अंदाज में दर्शाने वाली पंजाबी शॉर्ट फिल्म ‘लापरवाह’, का कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में समाजसेवी एवं बीबीएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष डॉक्टर संजीव सैनी एवं चेयरपर्सन श्रीमती कमल सैनी ने लोकार्पण किया।
समाज के लिए प्रेरणादायक फिल्म निर्माता व निर्देशक सनी शर्मा ने बनाई है। फिल्म की पटकथा प्रसिद्ध लेखिका एवं कवियत्री कैंब्रिज स्कूल की चेयरपर्सन परमजीत कौर ने लिखी है। उन्होंने फिल्म में अभिनय भी किया है। उन्होंने अपने किरदार में बेहतरीन अदाकारी की है। इस मौके पर बीबीएस ग्रुप के अध्यक्ष डॉक्टर संजीव कुमार सैनी एवं चेयरपर्सन उनकी पत्नी श्रीमती कमल सैनी की शादी की सालगिरह का केक भी काटा गया


फिल्म समाज को आईना दिखाती है कि कैसे मोबाइल की लत बच्चों के संस्कारों, युवाओं के भविष्य और परिवार की आपसी एकता को धीरे-धीरे खोखला कर रही है।
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष दविंदर पाल सिंह रिंपी ने इस मौके पर सभी अतिथियों का स्वागत किया उन्होंने कहा कि फिल्म में छुपा संदेश समाज के हर वर्ग तक जाना जरूरी है।
इस अवसर पर शहर की अनेक गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति भी रही।
फिल्म निर्माता सनी शर्मा का कहना है कि यह फिल्म डायमंड मीडिया इंडिया ग्रुप के बैनर तले रिलीज की जा रही है। फिल्म में भले ही अधिकतर कलाकार नए हैं, लेकिन सभी ने अपने-अपने किरदारों में जान डाल दी है। उनके सशक्त अभिनय ने कहानी को जीवंत बना दिया है और दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है।
‘लापरवाह’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि समाज के लिए एक चेतावनी है। यह संदेश देती है कि यदि समय रहते हम मोबाइल की आभासी दुनिया से बाहर नहीं निकले और अपने बच्चों को इससे नहीं बचाया, तो आने वाला समय रिश्तों, संस्कारों और संवेदनाओं के लिए बेहद कठिन साबित हो सकता है। यह फिल्म हर परिवार को यह सोचने पर मजबूर करती है कि कहीं सुविधा के नाम पर हम अपने अपनों को तो नहीं खो रहे। फिल्म में लवप्रीत काबा,मुस्कान बंसल, सुख शेरगिल, मिनी चहल,हरपिंदर चहल, परमजीत कौर पम्मी और कार्तिक शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। डायरेक्टर विजय पाहवा हैं ,स्क्रीन प्ले अरविंद ड रौली का है। असिस्टेंट डायरेक्टर मनराज गिल, सोशल मीडिया मैनेजर जिम्मी बड़े, कलर ग्राइंडिंग गुरप्रीत सिंह गुरी ने किया है ।बीजीएम बीतता गिल, डी ओ पी अमन कल्याण व प्रोड्यूसर डायरेक्टर शान गिल है।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105


