18.1 C
New York
Saturday, May 23, 2026
The Beats
Image default
NEWS

मोगा में ‘मैगी’ 50 स्वर्णिम वर्ष की हुई

मोगा में ‘मैगी’ 50 स्वर्णिम वर्ष की हुई


इस गौरवशाली मौके पर विशेष स्मारक डाक टिकट जारी

द बीट्स न्यूज
मोगा। विश्वप्रसिद्ध ब्रांड मैगी के 50 गौरवशाली वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा के उपलक्ष्य में मोगा में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेष स्मारक डाक टिकट का अनावरण किया गया।
यह अवसर न केवल मैगी ब्रांड के लिए, बल्कि मोगा शहर के लिए भी गर्व का क्षण रहा। मैगी का उत्पादन मोगा फैक्ट्री में हो रहा है। 50 साल के इस सफर में मैगी को पौष्टिक फूड बनते हुए भी देखा है।
इस गरिमामय समारोह में मोगा के डीसी सागर सेतिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ कॉरपोरेट अफेयर्स से सुश्री अमन बजाज सूद एवं हरविंदर सिंह तथा नेस्ले मोगा फैक्ट्री के फैक्ट्री मैनेजर कमल माथुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि 50 वर्षों की यह यात्रा गुणवत्ता, विश्वास और उपभोक्ताओं के अटूट स्नेह का प्रतीक है। मैगी ने न केवल देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है, बल्कि मोगा की औद्योगिक प्रतिष्ठा को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
इस अवसर पर धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक दविंदर सिंह लाड़ी ढोंस भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस ऐतिहासिक पड़ाव को मोगा के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि मैगी की सफलता में मोगा के श्रमिकों और उद्योग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों के चेहरे पर खुशी और गर्व स्पष्ट झलक रहा था। यह आयोजन मैगी के 50 वर्षों की सफलता, समर्पण और उत्कृष्टता की अद्भुत यात्रा का जीवंत प्रतीक बन गया।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

मोगा के सोनू नुसरत का लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

The Beats

पुरानी दाना मंडी में खोखा आवंटन का मामला फिर सवालों के घेरे में

The Beats

अवैध कब्जा कर मेन बाजार में दो मंजिला बनाई कॉमर्शियल प्रापर्टी का कब्जा वाला हिस्सा ध्वस्त *ਮੇਨ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਦੋ ਮੰਜ਼ਿਲਾ ਵਪਾਰਕ ਇਮਾਰਤ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਾਲੇ ਹਿੱਸੇ ਨੂੰ, ਜੋ ਕਿ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਬਜ਼ੇ ਕਰਕੇ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ, ਢਾਹ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ *Portion of Two-Story Commercial Property—Built via Illegal Encroachment in Main Market—Demolished

The Beats

Leave a Comment