
द बीट्स न्यूज
मोगा। राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन (128) की विशेष बैठक में समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी संजीव कुमार (आरे वाले) के एसोसिएशन से जुड़ने पर उनका संस्था के अध्यक्ष नवीन सिंगला व अन्य पदाधिकारियों ने जोशीले अंदाज में स्वागत किया, अभिनंदन किया। संस्था के सदस्यों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संजीव कुमार के जुड़ने से संगठन को नई मजबूती, नई ऊर्जा एवं सेवा कार्यों में और अधिक विस्तार मिलेगा। संजीव कुमार ने संगठन को अपना पूर्ण समर्थन, आशीर्वाद एवं सहयोग देने का विश्वास दिलाया। सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि संजीव कुमार जी भविष्य में एसोसिएशन के प्रत्येक सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित प्रोजेक्ट में तन, मन, धन से अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। विशेषकर महामाई जी के जागरण, सेवा प्रकल्पों एवं अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियों में उनका अनुभव संगठन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन निरंतर समाज सेवा, धार्मिक आयोजनों एवं व्यापारी हितों के लिए कार्य कर रही है तथा नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन दिन-प्रतिदिन और अधिक सशक्त होता जा रहा है।
इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से संजीव कुमार का कोटि-कोटि धन्यवाद करते हुए कहा गया कि उनका यह स्नेह और विश्वास संगठन के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा तथा सभी सदस्य मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस मौके पर नवीन सिंगला, सुमित पुजाना,राहुल वर्मा,विकास बंसल,संजीव शर्मा,रजनीश सिंगला,नानक चोपड़ा, विजय गोयल मौजूद थे। अंत में सभी सदस्यों ने माँ भगवती से संगठन की उन्नति, आपसी भाईचारे एवं निरंतर सेवा भावना बनाए रखने की प्रार्थना की।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105


