7.9 C
New York
Sunday, May 3, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

डॉ. सीमांत गर्ग बने अग्रवाल सभा मोगा के जिला प्रभारी


महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय
द बीट्स न्यूज
मोगा। अग्रवाल सभा पंजाब की स्थानीय पार्क रीजेंसी में आयोजित की बैठक में डॉ. सीमांत गर्ग को अग्रवाल सभा मोगा का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले समाजसेवी नवीन सिंगला को पंजाब इकाई का का सीनियर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। बैठक में सभा से 5000 नये परिवारों को जोड़ने का संकल्प लिया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों और सभा के सदस्यों ने संकल्प लिया कि मोगा जिले में अग्रवाल समाज को संगठित करने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। डॉ. सीमांत गर्ग और नवीन सिंगला ने संयुक्त रूप से कहा कि उनका लक्ष्य 5000 नए अग्रवाल परिवारों को सभा के साथ जोड़ना है। इसके लिए जल्द ही वार्ड स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा ताकि समाज की शक्ति को एकजुट किया जा सके।

ऐतिहासिक होगा महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव को अभूतपूर्व श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके साथ ही 18 अक्तूबर को मोगा में होने वाले प्रांतीय सम्मेलन को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई है। जिसमें पंजाब भर से हजारों की संख्या में बिरादरी के लोग शिरकत करेंगे।

गरिमामयी उपस्थिति में हुआ सम्मान
प्रदेश अध्यक्ष स्वरूप चंद सिंगला व प्रदेश प्रभारी सुरेश गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के उत्थान और जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प दोहराया गया।
इस विशेष बैठक में महासचिव राम पाल गुप्ता, पार्षद भरत गुप्ता, ऑर्गेनाइजर दिनेश बांसल, सुरिंदर अग्रवाल, अजय गर्ग, सेक्रेटरी विकास बांसल, ज्वाइंट सेक्रेटरी अमित सिंगला, अतुल बांसल, हुक्म चंद अग्रवाल, अरुण सिंगला, राजिंदर पप्पी, कश्मीरी लाल जिंदल, संजीव अग्रवाल और विनय जिंदल सहित समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

अष्टमी पूजन पर डॉ हरजोत कमल ने बेटियों को दिया सम्मान और प्रेरणा का संदेश 🌸

The Beats

जीनियस ट्राफी प्रिल्यूड स्कूल के आर्यन, श्लोक, अंशुमन, पिया के नाम रही

The Beats

कांग्रेस का प्रत्याशी पार्टी कार्यकर्ता हो, पैराशूट से न उतरे:डॉ.मालती

The Beats

Leave a Comment