14.2 C
New York
Thursday, May 14, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

मोगा नगर निगम अब धर्मकोट के एसडीएम दफ्तर से चलेगा


-कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार आईएएस अधिकारी से छीनकर पीसीएस को दिया
-धर्मकोट के एसडीएम जौहल के पास होगा अब मोगा निगम कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज

सत्येन ओझा.द बीट्स न्यूज
मोगा। मोगा नगर निगम अब धर्मकोट से चलेगा, एन निगम चुनावों से पहले निगम कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज आईएएस अधिकारी स.जसपिंदर सिंह से छीनकर धर्मकोट के एसडीएस पीसीएस अधिकारी गुरविंदर सिंह जौहल को दे दिया है। अब मोगा नगर निगम धर्मकोट से चलेगा। निगम चुनाव से एन मौके पर इस तबादले ने विपक्षी दलों को एक सत्ता पक्ष को घेरने का हथियार दे दिया है।
नगर निगम के कमिश्नर का पद लंबे समय से खाली चला रहा है। पीसीएस अधिकारी पूनम सिंह के तबादले के बाद से ही निगम को मोगा का रेगूलर कमिश्नर नहीं मिल सका है, इससे पहले आईएएस जसपिंदर को निगम का रेगूलर कमिश्नर के आदेश हुए थे, लेकिन ये आदेश एक दिन बाद ही पंजाब सरकार ने वापस लेकर उन्हें एडीसी के पद पर दोबारा नियुक्त कर दिया जबकि निगम कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज उन्हें सौंपा था। हाल ही में निगम हाउस की अंतिम बैठक से पहले एफएंडसीसी की बैठक में स्ट्रीट लाइट ठेकेदार को पैनल्टी माफ कर उस राशि का भुगतान करने के रास्ते निगम कमिश्नर ने बैठक की प्रोसीडिंग में लिखित टिप्पणी कर निगम की राशि डूबने से बचा ली थी, उन्होंने एफएंडसीसी की बैठक में स्पष्ट रूप से लिखा था कि ठेकेदार को एग्रीमेंट की शर्तों के अनुसार ही भुगातन किया जाय, एग्रीमेंट में साफ था कि स्ट्रीट लाइट 48 घंटे तक बंद रहने पर ठेकेदार पर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगेगा। इसके बाद हाउस की बैठक में इस प्रस्ताव को पास कराने का प्रयास किया था वहां पर पार्षद गुरप्रीत सिंह सचदेवा ने इसके खिलाफ माहौल तैयार कर दिया, जिससे निगम की ये राशि डूबने से बच गई थी। साथ ही तत्कालीन निगम कमिश्नर स.जसपिंदर सिंह ने अपनी कार्रवाई से संदेश भी दे दिया था कि वे राजनीतिक दबाव में नहीं आएंगे, इसके बाद से ही ये तय माना जाने लगा था कि उनसे निगम
कमिश्नर के रूप से चार्ज छीना जा सकता है।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

नवीन सिंगला अग्रवाल सभा पंजाब के सीनियर उपाध्यक्ष नियुक्त

The Beats

पुरानी वार्डबंदी पर ही होंगे मोगा नगर निगम के चुनाव

The Beats

बीए अब कंप्यूटर साइंस में होगी, डा.मानिक कालेज में एडमीशन शुरू

The Beats

Leave a Comment