32.2 C
New York
Saturday, Jun 6, 2026
The Beats
Image default
NEWS

अग्रवाल समाज की मांग: मोगा रेलवे स्टेशन को महाराजा अग्रसेन का नाम दिया जाए


प्रधानमंत्री व रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का लिया फैसला
द बीट्स न्यूज, मोगा
अग्रवाल सभा मोगा के चेयरमैन एवं अग्रवाल सभा पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन सिंगला ने मांग की है कि
मोगा रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर रखा जाय। अग्रवाल सभा ने ये मांग केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय से की है। उन्होंने कहा है कि नवनिर्मित एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस मोगा रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन, मोगा’ रखा जाए।
नवीन सिंगला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल अग्रवाल समाज के ही नहीं, बल्कि सामाजिक समानता, भाईचारे और लोककल्याण के प्रतीक हैं। उनके द्वारा स्थापित ‘एक रुपया और एक ईंट’ का सिद्धांत आज भी समाजवाद और सामाजिक सहयोग की सबसे बड़ी मिसाल माना जाता है।
उन्होंने कहा कि मोगा शहर में लगभग 40 हजार तथा जिले में एक लाख से अधिक अग्रबंधुओं की भावनाएं इस मांग से जुड़ी हुई हैं। आगामी 18 अक्टूबर 2026 को मोगा में आयोजित होने वाले भव्य पंजाब प्रांतीय महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के अवसर पर पंजाब भर से हजारों की संख्या में समाज के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मोगा पहुंचेंगे। ऐसे में यदि रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर रखा जाता है तो यह पूरे क्षेत्र की जनता की भावनाओं का सम्मान होगा।
नवीन सिंगला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को एकता, सेवा और समान अवसर का संदेश देते हैं। रेलवे स्टेशन का नाम उनके नाम पर होने से आने वाली पीढ़ियां भी उनके जीवन और सिद्धांतों से प्रेरणा प्राप्त कर सकेंगी।
अग्रवाल सभा पंजाब ने इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया है। सभा पदाधिकारियों का कहना है कि जन्मोत्सव समारोह से पहले इस जनभावना को स्वीकार कर केंद्र सरकार मोगा को एक ऐतिहासिक सौगात दे सकती है।
अब देखना यह होगा कि अग्रवाल समाज की इस लंबे समय से उठ रही मांग पर केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय क्या फैसला लेते हैं।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

रेलवे स्टेशनों पर जनताजातीय वीरों की वीरगाथाओं का प्रसारण

The Beats

रिजल्ट से पहले भाजपा की विजय, डॉ.हरजोत ने जताया आभार

The Beats

जीएसटी के पुराने लंबित असेसमेंट शीघ्र निस्तारित किए जाएं

The Beats

Leave a Comment