
पिंड लंडेके वाइब्स की ओर से हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन
द बीट्स न्यूज
मोगा। लंडेके के पिंड वाइब्स की ओर से हरियाली तीज महोत्सव 2026 में इन्ट्राग्राम इनफ्लूएंसर्स को भव्य आयोजन में सम्मानित किया गया। इस आयोजन में मोगा की शिक्षिका दीक्षा आशीष गाबा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थीं।
दीक्षा गाबा अपने कॉलेज लेक्चरार पति आशीष गाबा के साथ इन्ट्राग्राम पर अपनी फनी रील को लेकर तेजी के साथ लोकप्रिय हो रही हैं। दीक्षा गाबा का कहना है कि इस आयोजन ने सोशल मीडिया इनफ्ल्यूएंसर्स को एक बेहतर मंच देकर उनकी क्रिएटिविटी को सम्मान ही नहीं किया बल्कि उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया है। खास बात ये रही कि इस कार्यक्रम में मेहमान के रूप में पहुंचे सभी इन्प्लूएंसर को वीआईपी की तरह ट्रीट किया गया। उन्हें गार्ड आफ ऑनर के साथ मंच तक ले जाया गया।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105
