एसडी. कॉलेज फॉर वुमेन में जल संरक्षण में डिवेट में छात्राओं ने दिया समाधान
डिवेट में आरती, कार्टून में खुशदीप कौर, पोस्टर मेकिंग में हरमनदीप बने विजेताद बीट्स न्यूज
मोगा। पानी की बर्बादी के लिए सिर्फ सिस्टम को दोषी न ठहरायें, इसे बचाने की शुरुआत हमें अपने घर से करनी होगी, खुद से करनी होगी। तभी बदलाव संभव है, आज पानी बचाएंगे तो ‘कल’ जीवन संभव है।
जल संरक्षण और भूजल स्तर में लगातार हो रही गिरावट को प्रति जागरूकता मुहिम के तहत कलाकुंज स्टूडियोज की ओर से चलाई जा रही कैंपेन के तहत एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में आयोजित डिवेट में ये विचार कॉलेज की छात्राओं ने बड़े ही बेबाकी से प्रस्तुत किये। इस मौके पर पोस्टर-मेकिंग व कार्टून-मेकिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर छात्राओं ने गिलते हुए भूमिगत जल स्तर पर गहरी चिंता जताते हुए सामूहिक रूप से इसे जल सरंक्षण के प्रयास पर जोर किया।
कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीना अनेजा ने कलाकुंज स्टूडियोज की सेव वाटर, सेव लाइफ कैंपेन की सराहना करते हुए कहा कि पानी जीवन का आधार है और इसकी एक-एक बूंद को बचाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं को पानी का महत्व समझने, इसका विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने और पानी की बर्बादी रोकने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के सेक्रेटरी अशोक गर्ग, स्माइल ग्रुप की ज्वाइंट सेक्रेटरी एवं बासमती एक्सपोर्टर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार किट्टू की धर्मपत्नी रिजु गोयल, लायंस क्लब मोगा विशाल के डायरेक्टर रोहित सिंगला व शाइनी गोयल थीं।
कलाकुंज स्टूडियोज के डायरेक्टर सत्येन ओझा ने कैंपन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर जेसिका ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य “पानी बचाओ, जीवन बचाओ” के संदेश को मजबूत करना है।
छात्राओं ने उठाए जल संकट से जुड़े अहम सवाल
डिवेट में हिस्सा लेते हुए छात्राओं ने सरकार, समाज और आम नागरिकों की जिम्मेदारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि जल संकट का स्थायी समाधान सामूहिक जिम्मेदारी, टिकाऊ जल प्रबंधन और प्राकृतिक संसाधनों के जिम्मेदार इस्तेमाल से ही संभव है।
ये रहे विजेता
भाषण प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान — आरती (बीकॉम II)
द्वितीय स्थान — सागरदीप कौर (बीकॉम III)
तृतीय स्थान — प्रभजोत कौर (बी.वॉक H&MP III)
कार्टून-मेकिंग प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान — खुशदीप कौर (बॉकॉम फाइनल)
द्वितीय स्थान — भूमिका मुंजाल (बॉकॉम)
तृतीय स्थान — सुखप्रीत कौर (बीए 2nd Year)
पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान — हरमनप्रीत कौर (बीवॉक 3rd Year)
द्वितीय स्थान — जशनप्रीत कौर (बीवॉक 2nd Year)
तृतीय स्थान — महक अरोड़ा
कार्यक्रम के अंत में इवेंट कन्वीनर डॉ. साक्षी शर्मा ने सभी अतिथियों, आयोजकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे कॉलेज परिसर तक ही सीमित न रहें, बल्कि पानी बचाने का संदेश अपने परिवारों और समुदायों तक भी पहुंचाएं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापिका मनदीप शर्मा, पूजा गोयल, सुमन तिवारी, काजल, ममता, लवप्रीत कौर, मानसी, आरुषि, शरणदीप ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।
जल संरक्षण के इस प्रयास ने छात्राओं को केवल पानी बचाने का संदेश ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों की जिम्मेदार संरक्षक बनने की प्रेरणा भी दी।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105
