आगरा मेट्रो यात्रियों को बड़ी सौगात, अब मूवी टिकट पर 20% छूट, गेमिंग पर अतिरिक्त बैलेंस

एनसीएमसी, गो-स्मार्ट कार्ड धारकों को सिकंदरा स्थित पारस पर्ल्स मॉल में मिलेगा विशेष ऑफर
द बीट्स न्यूज (विनोद गौतम)
आगरा। आगरा मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) ने एक विशेष सुविधा शुरू की है। अब मेट्रो के वैध एनसीएमसी/गो-स्मार्ट कार्ड धारक सिकंदरा योजना स्थित पारस पर्ल्स मॉल में मनोरंजन पर बचत कर सकेंगे। इस पहल के तहत गेमिंग और फिल्म देखने पर विशेष छूट दी जा रही है, जिससे यात्रियों को मेट्रो सफर के साथ मनोरंजन का भी अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
योजना के तहत फनप्लेक्स गेम जोन में गेम जोन कार्ड पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त बैलेंस मिलेगा। वहीं, सिनेवर्ल्ड मल्टीप्लेक्स में मूवी टिकट पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यानी कार्ड धारक गेमिंग के लिए मिलने वाले अतिरिक्त बैलेंस का फायदा उठा सकेंगे और फिल्म देखने के टिकट की कीमत में भी बचत कर सकेंगे।
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
इस पहल का सीधा लाभ उन यात्रियों को मिलेगा जो मेट्रो से सफर करने के साथ परिवार या दोस्तों के साथ मनोरंजन की योजना बनाते हैं। उन्हें अलग से किसी सामान्य छूट योजना की तलाश करने के बजाय अपना वैध मेट्रो कार्ड दिखाकर निर्धारित ऑफर का लाभ मिल सकेगा। इससे फिल्म देखने और गेमिंग जैसी गतिविधियों पर खर्च कम करने में मदद मिलेगी।
कैसे उठाएं ऑफर का लाभ?
यात्रियों को पारस पर्ल्स मॉल स्थित फनप्लेक्स गेम जोन या सिनेवर्ल्ड मल्टीप्लेक्स के संबंधित काउंटर पर अपना वैध आगरा मेट्रो एनसीएमसी,गो-स्मार्ट कार्ड प्रस्तुत करना होगा। ऑफर का लाभ दिन में एक बार लिया जा सकता है और वैधता अवधि के दौरान अलग-अलग दिनों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
ऑफर की अवधि:दो साल
यात्रा का लाभ 21 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और 20 अक्तूबर 2028 तक इसका लाभ मिलेगा।
एक कार्ड से यात्रा के साथ अन्य सुविधाओं का भी लाभ
एनसीएमसी यानी नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का उद्देश्य यात्रियों के लिए भुगतान और सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को अधिक सुविधाजनक बनाना है। आगरा मेट्रो के गो-स्मार्ट कार्ड और बैंकों द्वारा जारी पात्र एनसीएमसी कार्ड का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार मेट्रो यात्रा सहित विभिन्न स्वीकार्य परिवहन सेवाओं में किया जा सकता है। कार्ड से यात्रा करने पर टिकट के लिए कतार में लगने की जरूरत भी कम होती है।
यूपीएमआरसी की इस पहल से यात्रियों को मेट्रो कार्ड के माध्यम से मनोरंजन सेवाओं पर भी बचत का अवसर मिलेगा। साथ ही, मेट्रो कार्ड के उपयोग को बढ़ावा देने और यात्रियों को यात्रा के अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी यह कदम महत्वपूर्ण है।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *