पंजाब प्रांतीय महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के निमंत्रण कार्ड का 4 अक्टूबर को होगा विमोचन
द बीट्स न्यूज
मोगा, 3 अक्टूबर:इसी महीने 18 अक्टूबर को मोगा के प्राइम फार्म्स में आयोजित होने वाले 5150वें पंजाब प्रांतीय महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के निमंत्रण कार्ड का भव्य विमोचन 4 अक्टूबर, रविवार को शाम 4 बजे शहीदी पार्क, मोगा में किया जाएगा।
अग्रवाल सभा पंजाब एवं अग्रोहा विकास ट्रस्ट के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
अग्रोहा विकास ट्रस्ट पंजाब के चेयरमैन नवीन सिंगला, अग्रवाल सभा मोगा के जिला अध्यक्ष मनजीत कांसल एवं जिला प्रभारी डॉ. सीमांत गर्ग ने बताया कि 18 अक्टूबर के राज्य स्तरीय समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समारोह में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता, पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल और मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य हस्तियां भी शिरकत करेंगी।
जन्मोत्सव की विशेष पहचान नारी शक्ति के सम्मान के रूप में भी होगी। पंजाब भर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली 500 सफल कामकाजी महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
पदाधिकारियों ने अग्रवाल समाज, प्रबुद्ध नागरिकों एवं मातृशक्ति से अपील की है कि वे 4 अक्टूबर शाम 4 बजे शहीदी पार्क, मोगा में आयोजित निमंत्रण कार्ड विमोचन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और इस महत्वपूर्ण आयोजन का हिस्सा बनें।
📍 स्थान: शहीदी पार्क, मोगा
📅 तारीख: 4 अक्टूबर 2026, रविवार
⏰ समय: शाम 4:00 बजे
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105
