दशहरा कमेटी महिला विंग ने किया दशहरा महोत्सव के निमंत्रण कार्ड का विमोचन

द बीट्स न्यूज
मोगा: दशहरा कमेटी मोगा के महिला विंग की ओर से आगामी दशहरा महोत्सव के निमंत्रण कार्ड का विमोचन किया गया। दशहरा महोत्सव का आयोजन 20 अक्टूबर को नगर निगम परिसर में होगा। इससे पहले झंडा पूजन 11 अक्टूबर को होगा 16 अक्टूबर को भगवान श्री राम की बारात निकाली जाएगी।
इस अवसर पर महिला विंग की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
इस अवसर पर कमेटी की वाइस प्रेसीडेंट भावना बंसल, नीनू बंसल, सुनीता बंसल, रमन अग्रवाल, वेनिका, जसबीर कौर, पल्लवी, सोनिका बेदी, नीतू गोयल, सीमा शर्मा, रजनी शर्मा, नंदिता, रेखा वशिष्ठ, मोनिका घई, नीलम जैन, रजनी गुप्ता, परवीन कौशल, शरणजीत, गगन तथा अमृत पॉल कौर सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
महिला विंग की सदस्यों  ने बताया कि इस वर्ष दशहरा महोत्सव को पहले से भी अधिक भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा में श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी, भगवान हनुमान तथा भगवान शिव-पार्वती सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण रहेंगी।
शोभायात्रा में नए एवं आकर्षक बैंड-बाजे, धार्मिक धुनों के साथ सजे हुए हाथी और घोड़े भी शामिल होंगे। शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे तथा श्रद्धालुओं के लिए जलपान, पेयजल और प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।
महिला विंग ने कहा कि दशहरा महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना है। आयोजन के माध्यम से समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।
महिला विंग ने शहरवासियों से परिवार सहित दशहरा महोत्सव में शामिल होने और भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा के दर्शन कर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की।
कार्ड विमोचन के दौरान ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *