सदस्यों को सौंपी जाएंगी जागरण व्यवस्था की जिम्मेदारियां
राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन का तीसरा सालाना मां भगवती जागरण
द बीट्स न्यूज
मोगा। राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन की ओर से 14 नवंबर को पुरानी दाना मंडी में आयोजित किए जा रहे 30वें वार्षिक भगवती जागरण को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने और विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सदस्यों को सौंपने के लिए 6 अक्टूबर को रात 8 बजे होटल ताज में विशेष बैठक आयोजित की जा रही है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सिंगला ने बताया कि बैठक में जागरण से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों की अलग-अलग कमेटियां गठित की जाएंगी और प्रत्येक कमेटी को उसकी जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से सौंपी जाएगी। इनमें मंच एवं दरबार व्यवस्था, कलाकारों से समन्वय, सजावट, पार्किंग, सुरक्षा, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, भंडारा तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं शामिल रहेंगी।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का प्रयास है कि जागरण में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरा आयोजन बेहतर समन्वय के साथ संपन्न हो। इसी उद्देश्य से बैठक को तैयारियों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नवीन सिंगला ने बताया कि इस बार जागरण में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक शेखर जायसवाल मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करेंगे। उनके साथ प्रसिद्ध भजन गायिका रेखा शर्मा और संदीप सूद भी मातारानी की भेंटें प्रस्तुत करेंगे। श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए मां ज्वाला जी धाम से पावन ज्योत भी लाई जाएगी।
जागरण के लिए पुरानी दाना मंडी को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया जाएगा तथा मां भगवती का भव्य दरबार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं, पूरी रात श्रद्धालुओं के लिए अटूट भंडारे की व्यवस्था भी की जाएगी।
नवीन सिंगला ने कहा कि 30वें वार्षिक भगवती जागरण को यादगार बनाने के लिए एसोसिएशन के सभी सदस्य मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे। आज की बैठक के बाद आयोजन की तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105
