22.6 C
New York
Friday, Jun 19, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

युवाओं में कुछ कर दिखाने का जज्बा आ जाय, तो दूसरा नशा आसपास भी आता:मनजिंदर सिंह


एसएफसी आईटीआई, जलालाबाद ईस्ट में नशा विरोधी सेमिनार

द बीट्स न्यूज
मोगा। एसएफसी आईटीआई, जलालाबाद ईस्ट में नशा विरोधी सेमिनार के माध्यम से युवाओं को संदेश दिया गया जब देश व समाज के लिए कुछ कर दिखाने का नशा आपके मन में आ जाता है, तब फिर किसी दूसरे प्रकाश का नशा
आसपास भी नहीं आने पाता है। इस मौके पर क्विज कंपटीशन के माध्यम से विद्यार्थियों ने भी बड़े ही तार्किक ढंग से बताया कि किस प्रकार से नशा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों का कारण बनता है।
समारोह की शुरुआत प्रिंसिपल स.मनजिंदर सिंह सेखों के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, गलत संगत, पारिवारिक तनाव और नैतिक मूल्यों की कमी नशे की ओर ले जाती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नशे की लत व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर बना देती है।
नशा विरोधी क्विज़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।
समापन के मौके पर विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली। प्रिंसिपल सेखों ने उन्हें खेल, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए नशों से दूर रहने की अपील की। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
यह कार्यक्रम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत जे पाल ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। एसएफसी ग्रुप के सीएमडी. एडवोकेट अभिषेक जिंदल व फर्स्ट लेडी शीनम जिंदल ने इस पहल की सराहना करते हुए संस्था को बधाई दी।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

पंजाब भर में शिवसेना का त्रिशूल मार्च 28 दिसंबर से

The Beats

मीट मार्केट में बनाई अवैध बिल्डिंग को ध्वस्त करने से रोकने वाला कौन?

The Beats

नवीन सिंगला अग्रवाल सभा पंजाब के सीनियर उपाध्यक्ष नियुक्त

The Beats

Leave a Comment