20.6 C
New York
Monday, Jun 22, 2026
The Beats
Image default
Uncategorized

कनाडा के सरी शहर में बरजिंदर सिंह मक्खन का भव्य स्वागत


पंजाबी एनआरआई समुदाय ने जताया समर्थन
द बीट्स न्यूज
सरी (कनाडा)। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के पूर्व चेयरमैन बरजिंदर सिंह मख्खन के नेतृत्व में कनाडा दौरे पर पहुंचे अकाली दल के प्रतिनिधिमंडल का सरी शहर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह प्रसिद्ध उद्योगपति सरदार नछत्तर सिंह कूनर के निवास पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में पंजाबी समुदाय के लोगों ने प्रतिनिधिमंडल का अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बरजिंदर सिंह मक्खन के साथ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह चब्बर, सतविंदर पाल सिंह ढट्ट तथा जसप्रीत सिंह महला भी उपस्थित रहे।
समारोह में स्टेट अवार्डी एवं कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, मोगा के चेयरमैन दविंदर पाल सिंह, कनाडा के प्रसिद्ध व्यवसायी सरदार नछत्तर सिंह कूनर, कमलजीत सिंह मोगा, राजिंदर सिंह हैरी कूनर, एडवाइजर टू मेयर सरी पवन ग्रोवर तथा अमरिंदर सिंह धालीवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। अपने संबोधन में बरजिंदर सिंह मक्खन ने कहा कि कनाडा दौरे के दौरान उन्हें एनआरआई पंजाबी भाइयों का भरपूर सहयोग और स्नेह मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबियों का यह प्यार और समर्थन पंजाब तथा पंजाबी समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
इस मौके पर नछत्तर सिंह कूनर और दविंदर पाल सिंह ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें कनाडा आगमन पर शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में दविंदर पाल सिंह ने कहा कि उनका स्वर्गीय जत्थेदार तोता सिंह के साथ वर्षों पुराना आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि जत्थेदार तोता सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन में पंजाब और पंजाबियत की जो सेवा की, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जत्थेदार तोता सिंह ऐसे जननेता थे जो जिस व्यक्ति का हाथ थाम लेते थे, उसे सफलता की मंजिल तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करते थे। आज के दौर में ऐसे ईमानदार और सिद्धांतवादी नेता बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो सच्ची और स्वच्छ राजनीति के मूल्यों पर चलते हों।
कार्यक्रम के अंत में बरजिंदर सिंह मक्खन ने पूरे प्रतिनिधिमंडल की ओर से सरदार नछत्तर सिंह कूनर और सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का विशेष धन्यवाद करते हुए उनके आतिथ्य और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

मीट मार्केट में बनाई अवैध बिल्डिंग को ध्वस्त करने से रोकने वाला कौन?

The Beats

युवाओं में कुछ कर दिखाने का जज्बा आ जाय, तो दूसरा नशा आसपास भी आता:मनजिंदर सिंह

The Beats

गुरप्रीत सचदेवा फिर बने मोगा की आवाज, निगम की 2.13 करोड़ रुपये की राशि डूबने से बचाई

The Beats

Leave a Comment