
डॉ. मथरा दास पाहवा जी के जन्मदिन पर होगा विशेष समारोह : प्रिंसिपल ललित मोहन गर्ग
द बीट्स न्यूज
मोगा। डी.एम. कॉलेज मोगा के शताब्दी वर्ष को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कॉलेज प्रिंसिपल ललित मोहन गर्ग ने घोषणा की कि 9 अक्टूबर 2026 को डॉ. मथुरा दास पाहवा जी के जन्मदिन के अवसर पर डी.एम. कॉलेज दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दिन अब हर वर्ष कॉलेज दिवस के रूप में मनाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस महान शिक्षण संस्थान और इसके संस्थापक महानुभावों के योगदान को याद रख सकें।
1926 में स्थापित डी.एम. कॉलेज मोगा आज अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। एक सदी के इस गौरवपूर्ण सफर में संस्थान ने शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी न केवल देश बल्कि दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
कॉलेज के शताब्दी वर्ष को लेकर आयोजित स्टाफ मीटिंग में इस महत्वपूर्ण निर्णय पर सहमति बनी कि 9 अक्टूबर को डॉ. मथुरा दास पाहवा जी के जन्मदिन को डी.एम. कॉलेज दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
प्रिंसिपल ललित मोहन गर्ग ने कहा कि यह पूरे कॉलेज परिवार के लिए गर्व और सौभाग्य का अवसर है कि उन्हें इस ऐतिहासिक संस्था के 100वें वर्ष का हिस्सा बनने और इसे मनाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि कॉलेज की गौरवशाली विरासत, उपलब्धियों और भविष्य की दिशा को याद करने का अवसर है।
उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर 2026 को कॉलेज की परंपराओं के अनुसार हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही डॉ. मथुरा दास पाहवा जी के जीवन, उनके योगदान और संस्था के निर्माण में उनकी भूमिका पर विशेष चर्चा होगी। कॉलेज के विद्यार्थी विभिन्न सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर इस ऐतिहासिक दिवस को यादगार बनाएंगे।
एक सदी का सफर, अब हर साल मनाया जाएगा डी.एम. कॉलेज दिवस
डी.एम. कॉलेज के लिए यह महज 100 वर्ष पूरे होने का अवसर नहीं है, बल्कि एक ऐसी विरासत का उत्सव है जिसने मोगा की शैक्षणिक पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कॉलेज प्रबंधन का उद्देश्य है कि डी.एम. कॉलेज दिवस को हर वर्ष पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाए, ताकि विद्यार्थियों को संस्था के इतिहास और इसके गौरवपूर्ण सफर से जोड़ा जा सके। 9 अक्टूबर 2026 अब डी.एम. कॉलेज मोगा के इतिहास में एक नए अध्याय के रूप में दर्ज होने जा रहा है।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105
