पंजाब राज्य महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव समारोह की तैयारियां तेज

500 सफल कामकाजी महिलाओं का होगा विशेष सम्मान
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला होंगे समारोह के मुख्य अतिथि
द बीट्स न्यूज
मोगा, 15 सितंबर:
अग्रवाल समाज के आराध्य महाराजा अग्रसेन जी के राज्य स्तरीय 5150वें जन्मोत्सव समारोह के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शहीदी पार्क में हुई बैठक में कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार कर जिम्मेदारियां वितरित की गईं।
समारोह में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना तय होने के बाद  कार्यक्रम को भव्य रूप देने की कार्य योजना तैयार की जा रही है। पंजाब भर के विभिन्न जिलों से अग्रवाल समाज के हजारों लोगों के इस समारोह में  पहुंचने की संभावना है।
समारोह की तैयारियां अग्रवाल सभा पंजाब के अध्यक्ष सरूप चंद सिंगला, पंजाब प्रभारी सुरेश कुमार गुप्ता और पंजाब राज्य के महासचिव पवन कुमार सिंगला के दिशा-निर्देशों एवं नेतृत्व में की जा रही हैं।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अग्रोहा विकास ट्रस्ट पंजाब एवं अग्रवाल सभा मोगा के चेयरमैन नवीन सिंगला, महासचिव रामपाल गुप्ता, जिला ऑर्गेनाइजर दिनेश कुमार बंसल, जिला कोऑर्डिनेटर हर्ष कुमार गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगत राम गोयल, यूथ अग्रवाल सभा के जिला अध्यक्ष रिशू अग्रवाल, जिला प्रभारी भारत गुप्ता, यूथ अग्रवाल सभा मोगा के वाइस चेयरमैन अजय गर्ग सहित देवकी नंदन, स्नेह गुप्ता और गगन नौहरिया समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
समारोह का एक प्रमुख आकर्षण विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 500  महिलाओं का विशेष सम्मान रहेगा।  आयोजकों के अनुसार, महाराजा अग्रसेन जी के सामाजिक समरसता, समानता, सहयोग और सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस राज्य स्तरीय समारोह को यादगार बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ युवा एवं महिला वर्ग को भी विशेष रूप से जोड़ा जा रहा है। आयोजकों ने अग्रवाल समाज के लोगों से बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *