21.2 C
New York
Monday, Jun 22, 2026
The Beats
Image default
NEWS

योग व पर्यावरण संरक्षण से ही स्वस्थ जीवन संभव: ठाकुर लाल सिंह चौहान


द बीट्स न्यूज (ललित बंसल)
आगरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षत्रिय सभा, राजपुर चुंगी शाखा ने रविवार को शमशाबाद रोड स्थित नेहरू एंक्लेव में पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाकर योगाचार्यों का सम्मान किया।
कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष ठाकुर लाल सिंह चौहान एवं पदाधिकारियों ने लोगों को पौधारोपण, पेड़ों के संरक्षण और नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
अध्यक्ष ठाकुर लाल सिंह चौहान ने कहा कि स्वस्थ तन, स्वस्थ मन और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग तथा पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में योग गुरु ओपी धाकरे, रमेश गहलौत, हजारी लाल तोमर, सूर्यकांत चौहान, संजय चौहान और वीरी सिंह को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रंजीत सिंह जादौन, दिनेश भाटी, पृथ्वीपाल सिंह जादौन, गजेंद्र सिंह परिहार, डॉ. राकेश सिंह सिकरवार सहित सभा के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जीपी ठाकुर ने किया।

द बीट्स न्यूज नेटवर्क
7087570105

Related posts

मोगा में बिना पार्किंग बन रहीं मल्टी-स्टोरी कॉमर्शियल इमारतें शहर को डाल रहीं गंभीर ट्रैफिक संकट में

The Beats

आतंकवाद पीड़ित 35 हजार हिंदू परिवारों को मुआवजा जारी करे सरकार:विकास कपूर *ਸਰਕਾਰ ਅੱਤਵਾਦ ਤੋਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ 35,000 ਹਿੰਦੂ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਜਾਰੀ ਕਰੇ: ਵਿਕਾਸ ਕਪੂਰ *Government Must Release Compensation for 35,000 Hindu Families Affected by Terrorism: Vikas Kapoor

The Beats

चंडीगढ़ विवाद पर डॉ.हरजोत कमल ने केन्द के फैसले का किया स्वागत

The Beats

Leave a Comment